लाइफस्टाइल
Diabetes Remedy: आज हम आपको ऐसे ही आयुर्वेदिक नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में आपकी मदद कर सकता है.
Diabetes Remedy- डायबिटीज के मरीज शुगर को कट्रोल में रखने के लिए दवाओं के साथ कई तरह के घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खे आजमाते हैं. आज हम आपको ऐसे ही आयुर्वेदिक नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में आपकी मदद कर सकता है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं सदाबहार के पौधे के बारे में.
बता दें कि सफेद या गुलाबी रंग के फूलों वाला ये पौधा न सिर्फ आपके बगीचे की शोभा बढ़ाता है बल्कि आयुर्वेद में भी इसका काफी महत्व माना जाता है. इस फूल को सही तरीके से चबाने से शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है. आइए जानते हैं इसके क्या हैं फायदे...
सदाबहार के फूलों का इस्तेमाल डायबिटीज के इलाज में किया जा सकता है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें मौजूद एल्कलॉइड्स शरीर में इंसुलिन के लेवल को बैलेंस करने में मदद करते हैं. सही तरीके से इसके फूलों को चबाने से ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है.
इन फूलों और पत्तियों को पानी में उबालकर पिया जा सकता है.
इसके अलावा त्वचा पर लगाने के लिए पत्तियों और फूलों को पीसकर लगाएं
इसके रस को शहद के साथ मिलाकर पीने से फायदा मिल सकता है.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रेग्नेंट महिलाओं को सदाबहार के फूल या पत्तियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और न ही किसी को ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए, इससे उल्टी या चक्कर आ सकते हैं. सबसे जरूरी बात इस तरह की किसी भी औषधीय इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें, खुद से इलाज न करें.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.