लाइफस्टाइल
How To Clean Tea Strainer: आज हम आपको चाय की छन्नी को साफ करने का बड़ा ही आसान और कारगर तरीका बताने जा रहे हैं. इससे बिना घिसे और बिना रगड़े ही छन्नी आसानी से साफ हो जाएगी, तो आइए जानते हैं इस आसान तरीके के बारे...
How To Clean Tea Strainer: आमतौर पर सभी स्टील के बर्तन आसानी से साफ हो जाते हैं. लेकिन, सबसे झंझट का काम लगता है चाय की छन्नी साफ करना. छन्नी लंबे समय इस्तेमाल करने से काली पड़ जाती है और कई बार खूब घिसने-रगड़ने के बावजूद जल्दी साफ नहीं होती है. ऐसे ही इसका इस्तेमाल किया जाता रहे तो इसकी वजह से इंफेक्शन होने का खतरा काफी बढ़ जाता है.
ऐसे में आज हम आपको चाय की छन्नी को साफ करने का बड़ा ही आसान और कारगर तरीका बताने जा रहे हैं. इससे बिना घिसे और बिना रगड़े ही छन्नी आसानी से साफ हो जाएगी, तो आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे...
इसके लिए बंद हो चुकी छन्नी लें और गैस की फ्लेम ऑन कर दें और फिर छन्नी को जाली वाली साइड से जलती गैस पर रख दें. इससे छन्नी के छेदों में फंसे चाय पत्ती के टुकड़े जल जाएंगे. इसके बाद छन्नी जब लाल सी हो जाए तो गैस बंद कर दें और फिर छन्नी को हल्का ठंडा होने के बाद किसी स्क्रबर की मदद से साफ कर लें. ऐसे में सारी जली हुई चाय पत्ती धोते ही निकल जाएगी. ऐसा करने से चाय की छन्नी एकदम नई जैसी साफ हो जाएगी और एक एक छेद खुल जाएगा.
यह भी पढ़ें: Kitchen Hacks: जले बर्तन साफ करने के लिए फॉलो करें ये 5 Easy Tips ...
प्लास्टिक की छन्नी को साफ करने के लिए किसी नॉर्मल टूथब्रश का इस्तेमाल करें. इस ब्रश पर बर्तन मांजने वाला साबुन लगाएं और बेकिंग सोड़ा लगाएं और इसे छन्नी की छेदों पर लगाकर छोड़ दें. इसके कुछ देर बाद फिर से ब्रश से क्लीन करते हुए साफ करें. ऐसा करने से छन्नी के छेद मिनटों में एकदम साफ हो जाएंगे.
चाय छन्नी को साफ करने के लिए थोड़ी देर नींबू, सिरका और बेकिंग सोडा के घोल में भिगोकर छोड़ दें. ऐसा करने से छेदों में फंसी गंदगी निकल जाएगी. फिर थोड़ी देर बाद स्टील के जूने से क्लीन कर दें. टूथब्रश की मदद से छन्नी की जाली को साफ कर सकते हैं. ऐसे हफ्ते में 1 बार छन्नी की सफाई जरूर कर लें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.