लाइफस्टाइल
Foods to Boost Collagen: स्किन को हेल्दी और जवां बनाए रखने के लिए कोलेजन बहुत ही जरूरी होता है. आप डाइट में कोलेजन से भरपूर इन चीजों को शामिल कर त्वचा को हेल्दी बना सकते हैं.
Foods for Collagen: कोलेजन स्किन के लिए जरूरी होता है. यह स्किन को चमकदार, निखरी और जवां बनाए रखने में मदद करता है. त्वचा में कोलेजन की कमी के कारण स्किन बूढ़ी होने लगती है. हेल्दी और जवां स्किन के लिए आपको कोलेजन की कमी को पूरा करना चाहिए. इसके लिए कोलेजन से भरपूर इन चीजों को अपने आहार का हिस्सा बनाना चाहिए. चलिए आपको बताते हैं कि, कोलाजन पाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए.
आप आंवले का सेवन करके कोलेजन बढ़ा सकते हैं. इसमें विटामिन सी भी होता है जो स्किन के लिए अच्छा होता है. आप इसे खा सकते हैं या इसके जूस का सेवन कर सकते हैं.
कोलेजन बूस्ट करने के लिए शतावरी का सेवन कर सकते हैं. आप शतावरी पाउडर को गर्म दूध के साथ ले सकते हैं. आप गर्म पानी में उबालकर चाय की तरह भी इसे पी सकते हैं.
5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज वाली ये योजना क्या है? आयुष्मान कार्ड में कौन-कौन सी बीमारियां शामिल हैं?
ड्राई फ्रूट्स और बीजों जैसे बादाम, अखरोट, सोया, कैनोला, सनफ्लावर सीड्स का सेवन करके आप कोलेजन को बूस्ट कर सकते हैं. यह कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है.
मुलेठी से कोलेजन को बढ़ा सकते हैं. आप इसका सेवन कई तरह से कर सकते हैं. इसे चबाकर, चाय बनाकर, पाउडर को शहद या दूध के साथ मिक्स करके आप इसका सेवन कर सकते हैं. यह टिशू हीलिंग और कोलेजन बढ़ाने में मददगार है.
कोलेजन बढ़ाने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां का सेवन कर सकते हैं. आप केल, पालक और ब्रोकली को खा सकते हैं. यह स्किन के लिए हेल्दी होती हैं.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.