Advertisement

Shefali Jariwala Death Causes: व्रत के दौरान कैसे लेनी चाहिए दवाएं? शेफाली जरीवाला ने भी की थी कुछ ऐसी ही गलती

शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर अलग-अलग वजहें सामने आ रही हैं. शेफाली कुछ दवाइयां ले रही थीं. वह उपवास भी कर रही थीं. इसलिए सभी को पता होना चाहिए कि अगर आप दवाइयां लेते हुए उपवास कर रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Latest News
 Shefali Jariwala Death Causes: व्रत के दौरान कैसे लेनी चाहिए दवाएं? शेफाली जरीवाला ने भी की थी कुछ ऐसी ही गलती

शेफाली जरीवाला मौत की वजह

Add DNA as a Preferred Source

अभिनेत्री शेफाली जैरीवाला की मौत ने सभी को चौंका दिया है. अभिनेत्री की मौत महज 42 साल की उम्र में हो गई है. इसके पीछे कई वजहें सामने आ रही हैं. शेफाली कुछ दवाइयां ले रही थीं. उन्होंने व्रत भी रखा था. इसलिए सभी को पता होना चाहिए कि अगर आप दवाइयां लेते हुए व्रत रख रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए,दवाइयां अलग-अलग तरीकों से ली जाती हैं. अगर आप डॉक्टर के पास जाते हैं, तो डॉक्टर आपको कुछ गोलियां नाश्ते से पहले, खाली पेट और कुछ खाने के बाद लेने की सलाह देगा. खाली पेट खाने के बाद ली जाने वाली गोलियां लेने से गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

लेकिन अगर आप दवा लेते समय उपवास करना चाहते हैं तो आपको क्या करना चाहिए, आपको दवा कैसे लेनी चाहिए और आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? अगर संभव हो तो आपको दवा लेते समय उपवास नहीं करना चाहिए और अगर आप करते हैं तो आपको फल या साबूदाना खिचड़ी जैसा कुछ खाना चाहिए और उसके बाद ही दवा लेनी चाहिए.

क्या हुआ था शेफाली के साथ

ऐसा ही कुछ शेफाली जरीवाला के साथ हुआ क्योंकि उनके घर सत्यनारायण की कथा-पूजा थी इस वजह से वह शाम तक भूखी थीं और उससे पहले उनको दवाएं भी लेनी होती है. संभवत: उन्होंने खाली पेट दवाएं ली थीं. वहीं उनके कुक का कहना है कि शाम के समय शेफाली ने फ्रीज से कुछ खाना निकाल कर खाया था. ऐसे में पूरे दिन खाली पेट रहने से भी कई बार बीपी हाई या लो हो जाता है. इतना ही नहीं कई बार अचानक से लो शुगर से भी लोग बेहोश हो जाते हैं. ऐसे में अगर खाली पेट दवा ली जाए तो वह अलग तरीके से रिएक्शन करती है.

कैसे लेनी चाहिए दवाएं

गोलियां डॉक्टर की सलाह के अनुसार लेनी चाहिए. गैस की दवा खाली पेट लेनी चाहिए, यानी नाश्ते से पहले. लेकिन अगर एंटीबायोटिक या भारी दवाइयां हैं, तो उन्हें खाने के बाद ही लेना चाहिए. दवाएं पेट में जाती हैं और अगर ऐसी दवाएं खाली पेट ली जाती हैं, तो एसिडिटी, पेट में जलन, उल्टी और कुछ अन्य समस्याएं पैदा होती हैं.
 
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement