लाइफस्टाइल
How much wealth does the Dalai Lama own?: बौद्ध धर्मगुरु और 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो 6 जुलाई को अपना 90वां जन्मदिन मनाएंगे. इस मौके पर कई मीडिया आउटलेट्स ने उनके निजी जीवन के बारे में जानकारी दी है. इनमें सबसे ज्यादा ध्यान उनकी संपत्ति ने खींचा है.
What is the monks' source of income for the monastery: आज दुनिया भर के आध्यात्मिक लोगों में दलाई लामा का नाम सबसे पहले लिया जाता है. शांति, करुणा और मानवीय मूल्यों की शिक्षाओं का उनका संदेश उनकी खासियत है, लेकिन अब एक बार फिर उनके बारे में, उनके अगले उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा हो रही है. दलाई लामा ने हाल ही में एक बयान में स्पष्ट किया है कि उनके पुनर्जन्म को मंजूरी देने का अधिकार केवल उनके आधिकारिक कार्यालय गादेन फोडरंग ट्रस्ट को ही होगा.
दलाई लामा की संपत्ति का गणित क्या कहता है?
बौद्ध धर्मगुरु और 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो 6 जुलाई को अपना 90वां जन्मदिन मनाएंगे. इस मौके पर कई मीडिया आउटलेट्स ने उनके निजी जीवन के बारे में जानकारी दी है. इनमें सबसे ज्यादा ध्यान उनकी संपत्ति ने खींचा है. सभी दलाई लामा की संपत्ति को जानने को उत्सुक हो गए हैं और ये भी लोगों को क्योरिसिटी है कि आखिर बौद्ध भिक्षुओं की कमाई कैसे होती है.
अमेरिका डिजिटल दैनिक ला वोस डी न्यूयॉर्क के अनुसार, दलाई लामा करोड़पति हैं. उनकी कुल संपत्ति लगभग 150 मिलियन डॉलर (लगभग 1,285 करोड़ रुपये) आंकी गई है. यह आंकड़ा हॉलीवुड की कुछ मशहूर हस्तियों की संपत्ति से भी अधिक है.
इतनी सम्पत्ति कहां से आयी?
उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा तिब्बती नेता के तौर पर उनकी भूमिका से आता है. हालांकि 2011 में उन्होंने राजनीतिक जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया, लेकिन वे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सक्रिय बने हुए हैं.
दलाई लामा 58 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं और उन्होंने अपनी 7 वृत्तचित्र फिल्मों के माध्यम से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है. दलाई लामा को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. इनमें 1989 का नोबेल शांति पुरस्कार, 2006 में अमेरिकी कांग्रेसनल गोल्ड मेडल, 2012 में टेम्पलटन पुरस्कार, 2007 में अहिंसा पुरस्कार, 1994 में मेडल ऑफ फ्रीडम तथा 1959 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार शामिल हैं. ये सभी पुरस्कार न केवल मानद हैं, बल्कि अक्सर इनके साथ वित्तीय पुरस्कार भी दिया जाता है.
वे केवल धार्मिक गुरु नहीं बल्कि...
दलाई लामा दुनिया भर में सिर्फ़ एक धार्मिक नेता ही नहीं हैं, बल्कि वे एक प्रभावशाली विचारक, लेखक और विश्व शांति के प्रतीक के रूप में भी जाने जाते हैं. हालाँकि उनकी संपत्ति के बारे में चर्चा होती रहती है, लेकिन उतनी ही महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने इसका इस्तेमाल समाज, शिक्षा और आध्यात्मिक प्रचार-प्रसार के लिए किया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.