Advertisement

Adulterated Mustard Oil: बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा मिलावटी सरसों तेल आपकी सेहत के लिए है जहर, ऐसे करें शुद्धता की जांच

Adulterated Mustard Oil: आजकल बाजार में मिलावटी सरसों का तेल धड़ल्ले से बिक रहा है, जो आपकी सेहत के लिए जहर है. तेल की शुद्धता की पहचान ऐसे करें. 

Adulterated Mustard Oil: बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा मिलावटी सरसों तेल आपकी सेहत के लिए है जहर, ऐसे करें शुद्धता की जांच

बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा मिलावटी सरसों तेल आपकी सेहत के लिए है जहर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: How To Check Adulteration In Mustard Oil- लगभग सभी घरों में खाना बनाने के लिए सरसों के तेल या रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है. बाजार में कई अलग-अलग ब्रांड्स के तेल आसानी से मिल जाते हैं, वहीं कई जगहों पर खुला सरसों का तेल भी धड़ल्ले से बिक रहा है. ये तेल मिलावट (Adulterated Mustard Oil) वाले हो सकते हैं, जो आपकी सेहत के लिए जहर है. इस मिलावटी तेल के सेवन से कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में बाजार से सरसों का तेल लेते समय मिलावट वाले तेल की पहचान करना बेहद जरूरी है. 

आज हम आपको बताने वाले हैं बाजार में मिलने वाले मिलावटी सरसों के तेल की पहचान कैसे करें और यह सेहत को कितना नुकसान पहुंचा सकता है. 

मिलावटी सरसों तेल के साइड इफेक्ट (Adulterated Mustard Oil Side Effects)

  • उल्टी और डायरिया होना
  • पैरों में सूजन होना
  • शरीर पर लाल चकत्ते पड़ना
  • ग्लूकोमा, आंखों की रोशनी जा सकती है
  • दिल और सांस से जुड़ी बीमारियां
  • एनिमिया का खतरा 

ये भी पढ़े- How to Identify Fake Medicine: आप जो दवा खा रहें हैं वो नकली तो नहीं, ऐसे करें असली और नकली में फर्क

घर पर ऐसे करें मिलावटी तेल की पहचान (How To Identify Adulterated Mustard Oil)

इसके लिए शीशे के ट्यूब में 5 ml सरसों का तेल डालें फिर  इसमें 5ml नाइट्रिक एसिड डालें और धीरे-धीरे इसे मिलाएं. इसके बाद अगर तेल का रंग गोल्डन से ऑरेंज हो जाता है तो समझ लें कि तेल मिलावटी है. वहीं अगर रंग में कोई परिवर्तन नहीं होता तो यह शुद्ध तेल है. 

ये भी पढ़े- Fake Cough Syrup: बाजार में मिल रहे नकली कफ सिरप लिवर-किडनी के लिए हैं जहर, खरीदने से पहले इन 10 बात

सरसों तेल की खरीदते समय इस बात का रखें ध्यान

सरसों का तेल खरीदने से पहले इस बात का खास ध्यान रखें कि तेल अच्छे ब्रांड का हो और पैक्ड हो. इसके अलावा पैक्ड तेल पर FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया) का सर्टिफिकेशन है या नहीं ये भी जरूर चेंक करें और FSSAI सर्टिफिकेशन वाला तेल ही खरीदें.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement