लाइफस्टाइल
Beer Making Process: यहां जानिए कैसे बनती है बियर और इसमें क्या-क्या चीजें मिलाई जाती हैं? साथ ही जानिए घर पर बियर बनाने का आसान तरीका...
डीएनए हिंदी: आजकल लोग बियर पीना खूब पसंद करते हैं, शादी हो या कोई अन्य पार्टी बिना बियर के अधूरा माना जाता है. कॉफ़ी और चाय के मुकाबले सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाले Drinks में बियर का भी स्थान है. वहीं, बियर के सेवन से अन्य ड्रिंक्स के मुकाबले नुकसान कम होता है. अगर आप बियर का सेवन उचित मात्रा में करते है तो बियर आपके लिए लाभदायक भी हो सकता है. इतना ही नहीं, उचित मात्रा में, बियर का सेवन करने वालों को दिल के रोग का खतरा काम होता है.
ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि आखिर बियर बनता कैसे है और इसमें क्या क्या चीजें मिलाई जाती हैं. इस लेख को पढ़कर आपको आपके इस सवाल का जवाब मिल जाएगा...
इन चीजों से मिलकर बनती है बियर
सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि बीयर बनती कैसे है? दरअसल, बीयर फलों और अनाजों से मिलकर बनती है इसमें अंगूर, गेहूं व जौ जैसी चीजें मिलाई जाती है. इतना ही नहीं, इसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसके अलावा बीयर में फ्लेवोनाइड और एंटी ऑक्सिडेंट्स भी मौजूद होते हैं.
यह भी पढ़ें - Avoid Foods With Beer: बियर के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, किडनी डैमेज से लेकर बढ़ जाता है कैंसर तक का खतरा
फैक्ट्री में इस तरह बनती है बियर
स्टेप 1 - जौ को भिगोना
बीयर बनाने के लिए जौ को पानी में तबतक भिगोकर रखा जाता है जब तक वह फूलने लगे और उसमें एंजाइम बनना शुरू हो जाए.
स्टेप 2: रोस्ट और स्टोर
फिर इसे रोस्ट किया जाता है और इसके बाद इस रिजल्टिंग मोड को फिनोज में स्टोर करके रख लिया जाता है.
स्टेप 3: ग्राइंडिंग और मिक्सिंग
इसके बाद एक ग्राइंडिंग मशीन की मदद से इस अनाज को ग्राइंड किया जाता है और गर्म पानी के साथ इसे बड़े-बड़े कंटेनर में मिक्स किया जाता है. मिक्स करने के दौरान इनका तापमान भी 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है और तापमान को बढ़ाने की प्रक्रिया को धीरे धीरे अंजाम दिया जाता है, ताकि हर स्टेप में माल्ट में से नेचुरल एंजाइम रिलीज हो. इसके अलावा क्वालिटी को बढ़ाने के लिए कभी-कभी बीयर बनाने के लिए दो अलग अलग तरह के अनाजों को साथ में मिक्स किया जाता है.
स्टेप 4: फ़िल्टर
तैयार मिश्रण को एक बड़े से लार्टर टन में फ़िल्टर करने के लिए भेजा जाता है जो लिक्विड को बाकी सॉलिड रेसिड्यू से अलग कर देता है. इस फिल्टर लिक्विड को मॉल्ट कहते हैं इस मॉल्ट में फिर से गर्म पानी डालकर इसे और भी कई बार फिल्टर किया जाता है.
स्टेप 5: मॉल्ट और हॉप्स की मिक्सिंग
फिर इसमें हॉप्स मिलाया जाता है, दरअसल, ये एक तरह से सूखे फूल होते हैं जिन्हें मसालों के तौर पर बीयर में इस्तेमाल किया जाता है और इससे बियर कड़वी हो जाती है हॉट्स की फसल साल में एक ही बार होती है. इसलिए इसकी पैलेट्स बनाकर इसे स्टोर कर लिया जाता है ताकि पूरे साल बियर बनाया जा सके.
इसके बाद फिर टॉप फर्मेंटेशन, बॉटम फर्मेंटेशन, सेकेंडरी फॉरमेशन प्रोसेस से बियर को पिरी तरह से तैयार कर लिया जाता है, फिर बियर की पैकिंग के मार्केट में उतार दिया जाता है.
घर पर भी बना सकते हैं बियर, जानें तरीका
पहले जुटा लें ये सामान
विधि
-बीयर बनाने के लिए सबसे पहले गेंहू को पानी में भिगो दें और इसे अच्छे से 10 से 12 घंटे तक पानी में भिगो कर रखें.
इसके बाद अब गेंहू को निकाल कर मिक्सी में अच्छे से पीस लें और ये थोड़ा मोटा पीसें.
-इस मिश्रण में दो से ढाई लीटर पानी मिलाएं और फिर इस मिक्सचर को पतले कपड़े से छान लें. इसके बाद मोटे हिस्से और छिलके को अलग कर लें. अब जो पानी जमा हुआ है उसे मोटे तले वाले बर्तन में डालकर गैस पर चढ़ाएं. वहीं, पानी ज्यादा गाढ़ा लग रहा है तो इसमें और पानी मिलाएं.
-इस दौरान इसमें हॉप्स का फूल मिलाएं और इसे लगातार चलाते रहें. जब गेंहू के घोल का तापमान 30 डिग्री तक रह जाए तो उसमें यीस्ट मिलाएं और अच्छे से चलाते रहे. जब धीरे-धीरे घोल में फेन आने लगे तो इस घोल को डिब्बे या जार में डाल दें और ढक्कन के ऊपर छेद कर लें. इससे इसका गैस निकलता रहेगा.
-इस घोल को 6 से लेकर 12 दिन तक के लिए स्टोर करें और ध्यान रखें कि इस घोल को लगातार हिलाते रहें. 12 दिन के बाद फिर से घोल को कपड़े से छानें और इसे दो दिन के लिए बोतल में स्टोर कर लें. तैयार है होम मेड बीयर.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.