लाइफस्टाइल
Homemade Sunscreen Recipe: धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं. बाजार में काफी महंगे-महंगे सनस्क्रीन लोशन मिलते हैं. आप खर्चे से बचना चाहते हैं तो घर पर आसानी से सनस्क्रीन बना सकते हैं.
Homemade Sunscreen For Skin Care: स्किन केयर और स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए लोग कई टिप्स को फॉलो करते हैं. खासकर धूप से स्किन को डैमेज होने से बचाना बहुत ही जरूरी होता है. सूरज की यूवी रेज किरणों से त्वचा को नुकसान होता है. आप स्किन को डैमेज होने से बचाने के लिए सनस्क्रीन को स्किन पर लगा सकते हैं. वैसे तो मार्केट में कई सारी तरह की सनस्क्रीन मौजूद हैं लेकिन इन महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट पर खर्चा करने के बजाय आप घर पर भी सनस्क्रीन बनाकर तैयार कर सकते हैं. आइये आपको नेचुरल सनस्क्रीन बनाने के तरीकों के बारे में बताते हैं.
आप एलोवेरा जेल और नारियल तेल की मदद से सनस्क्रीन बना सकते हैं. इसके लिए एक चौथाई कप ताजा एलोवेरा जेल लें. इसमें एक चम्मच नारियल तेल डालें. इनके साथ पिपरमेंट एसेंशियल ऑयल की 10-15 बूंदे मिक्स करें. इन्हें मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें. आप इसी अनुपात में इसे अधिक मात्रा में बना सकते हैं. इसे एक एयरटाइट कंटेनर में रख लें और इस्तेमाल करें.
स्किन केयर के लिए विटामिन ई कैप्सूल भी अच्छे होते हैं. आप इसके साथ एलोवेरा जेल मिक्स कर सनस्क्रीन बना सकते हैं. एक चम्मच एलोवेरा जेल लें इसमें विटामिन ई कैप्सूल की 4-5 बूंद डालें. इसमें सूरजमुखी का तेल मिक्स करें. इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. इन्हें मिलाने के बाद एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें और इस्तेमाल करें. इन्हें आप बाजार में मिलने वाली सनस्क्रीन की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.