Advertisement

Homemade Face Wash के इस्तेमाल से वापस पाएं खोई हुई रंगत, जानें केमिकल फ्री फेस वॉश बनाने का तरीका

Homemade Face Wash: आप घर पर आसानी से इन पांच चीजों की मदद से फेस वॉश तैयार कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन संबंधी समस्याएं दूर हो जाएंगी.

Latest News
Homemade Face Wash के इस्तेमाल से वापस पाएं खोई हुई रंगत, जानें केमिकल फ्री फेस वॉश बनाने का तरीका

Homemade Face Wash

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः सभी लोग डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन और एक्ने से फ्री स्किन चाहते हैं. लोग इसके लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और फेस वॉश (Face Wash) का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि इनमें मौजूद केमिकल की वजह से कई बार स्किन का ग्लो गायब होने लगता है. स्किन बेजान और रूखी हो जाती है. ऐसे में आप केमिकल फ्री फेस वॉश (Homemade Face Wash) का इस्तेमाल करेंगे तो आपको स्किन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा. तो चलिए आज आपको केमिकल फ्री होममेड फेस वॉश (Homemade Face Wash) बनाने के बारे में बताते हैं. आप घर पर आसानी से इन पांच चीजों की मदद से फेस वॉश (Homemade Face Wash) तैयार कर सकते हैं.

केमिकल फ्री नेचुरल फेस वॉश बनाने के लिए जरूरी चीजें (How To Make Homemade Face Wash)
आपको घर पर केमिकल फ्री फेस वॉश बनाने के लिए सिर्फ 5 चीजों की जरूरत होगी. आपको 1 नींबू, 2 खीरे, गुलाबजल, एलोवेरा जेल और बेबी सोप की जरूरत होगी. आप इन सभी चीजों को आसानी से बाजार से खरीद सकते हैं. तो चलिए आपको फेस वॉश बनाने की विधि के बारे में बताते हैं.

यह भी पढ़ें: High Cholesterol: इन 3 संकेतों से पता चलेगा, ब्लड का गंदा फैट आपकी आंखों में जमा हो रहा है

फेस वॉश बनाने का तरीका (How To Make Homemade Face Wash)
- फेस वॉश बनाने के लिए सबसे पहले 2 खीरे को कद्दूकस कर लें. ऐसा करने के बाद दोनों खीरों का रस एक कटोरी में निकाल लें.
- बेबी सोप को भी कद्दूकस करने के बाद इसे खीरे के रस के साथ मिला दें. फेस वॉश के लिए बेबी सोप का इस्तेमाल करना सही रहेगा. इसमें केमिकल नहीं होता है. ऐसे में आप केमिकल फ्री फेस वॉश तैयार कर सकते हैं.
- इन दोनों को अच्छे से मिलाने के बाद इसमें नींबू का रस मिला लें. इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल और गुलाबजल मिक्स कर लें.
- अब आप तैयार फेस वॉश को एक बोतल में भरकर रख लें. आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. यह नेचुरल फेस वॉश आपकी स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करेगा.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement