Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

मानसून में परेशान कर सकती हैं त्वचा से जुड़ी समस्याएं, हेल्दी स्किन के लिए लगाएं ये फेस पैक

Homemade Face Packs: मानसून के सीजन में सेहत के साथ ही त्वचा की देखभाल करना भी जरूरी होता है. आप मानसून के दिनों स्किन केयर के लिए इन घरेलू फेस पैक को चेहरे पर लगा सकते हैं.

Latest News
मानसून में परेशान कर सकती हैं त्वचा से जुड़ी समस्याएं, हेल्दी स्किन के लिए लगाएं ये फेस पैक

Monsoon Season Skin Care

Add DNA as a Preferred Source

Skin Care Remedies: बारिश के मौसम में वातावरण में नमी के कारण स्किन की समस्याएं हो सकती है. मानसून में मुंहासे, खुजली, फंगल संक्रमण, और एलर्जी हो सकती है. ऐसे में स्किन की देखभाल रखना बेहद जरूरी होता है. आप मानसून सीजन में त्वचा पर इन घरेलू फेस पैक को अप्लाई कर सकते हैं. इनके इस्तेमाल से आपको फ्रेश, हेल्दी और नेचुरल ग्लोइंग स्किन मिलेगी. चलिए आपको इन घरेलू फेस पैक के इस्तेमाल के बारे में बताते हैं.

मानसून में चेहरे पर लगाएं ये घरेलू फेस पैक (Homemade Face Pack For Monsoon Season)

बेसन, दही और हल्दी

स्किन पर आप बेसन, दही और हल्दी से बने फेस पैक को अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी मिलाएं. इसे अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धो लें.

एलोवेरा और खीरे का फेस पैक

त्वचा के लिए एलोवेरा और खीरा दोनों ही अच्छे होते हैं. यह चेहरे को ठंडक पहुंचाते हैं. इसमें कूलिंग के गुण होते हैं जो त्वचा को ग्लोइंग और चमकदार बनाते हैं. इन दोनों को मिक्स कर आप पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं.

डेस्क जॉब करते हैं तो हो जाए सावधान, जाने-अनजाने में दे रहे हैं इन बीमारियों को दावत

नीम और हल्दी फेस पैक

नीम की पत्तियों का इस्तेमाल भी आप स्किन केयर के लिए कर सकते हैं. इसके लिए नीम की पत्तियों को पीसकर इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं. इसका पेस्ट बनाने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं और बाद में सूखने पर मुंह धो लें.

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी को आप चेहरे पर लगा सकते हैं. इसके लिए मुल्तानी मिट्टी को अच्छे से पीस लें और इसमें गुलाब जल मिक्स करके पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरे को धो लें. आप दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 2 चम्मच गुलाब जल मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement