Advertisement

Slimy Curd: आपका दही भी हो जाता है लसलसा? अपनाएं दही जमाने का ये तरीका, हर कोई पूछेगा रेसिपी

Homemade Curd Recipe: दही खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पाचन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आपको भी घर में बनी बढ़िया दही खानी है तो इस तरीके से दही जमाएं.

Latest News
Slimy Curd: आपका दही भी हो जाता है लसलसा? अपनाएं दही जमाने का ये तरीका, हर कोई पूछेगा रेसिपी

Homemade Curd Recipe: AI Image

Add DNA as a Preferred Source

Best Way To Set Curd: दही खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पाचन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. आमतौर पर कई लोग बाजार से दही खरीद कर खाते हैं. हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें घर की ही दही पसंद आती है. घर की दही ज्यादा शुद्ध, ताजा और स्वादिष्ट भी होती है. हालांकि, कई बार कुछ गलती के चलते दही अच्छे से जम नहीं पाती है, वहीं दही लसलसा भी हो जाता है. अगर आपको भी घर में बनी बढ़िया दही खानी है तो इस तरीके से दही जमाएं. यहां हम आपको घर पर दही जमाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं क्या है रेसिपी... 

घर पर कैसे जमाएं दही?

घर पर दही जमाना है तो इसका सबसे आसान तरीका है पहले दूध एक बार गर्म करके मलाई अलग निकाल लें, फिर जब दूध हल्का गुनगुना रहे तब उसमें एक चम्मच जामन/जावन डालकर घोलें और रूम टेम्प्रेचर में रख दें. इस आसान तरीके से एकदम बाज़ार में मिलने वाले दही जैसा दही जमेगा. ध्यान रहे दही को लसलसा (लारदार) होने से बचाना है तो दूध को अच्छी तरह उबालकर हल्का गुनगुना (उंगली सहने लायक) होने पर ही जामन मिलाएं. जामन हमेशा ताजा और गाढ़ा ही इस्तेमाल करें. 

यह भी पढ़ें: Childhood Obesity: चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा बच्चे मोटापे के शिकार, क्या सिर्फ लाइफस्टाइल है जिम्मेदार?

दही क्यों हो जाता है लसलसा? 

बता दें कि गलत तापमान (बहुत कम या बहुत अधिक), पुराना या कम खट्टा जामन (starter), या जंगली खमीर/बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण दही लसलसा या चिपचिपा हो जाता है. यह समस्या अक्सर तब होती है जब दूध को ठीक से गर्म नहीं किया जाता या खमीर के बाद दही को बिना ढके रखा जाता है, जिससे उसकी बनावट खराब हो जाती है. 

दही खट्टा हो जाए तो क्या करें? 

अगर दही ज्यादा खट्टा हो गया है तो उसे ठीक करने के कुछ आसान तरीके हैं. इसमें ताजा उबला और ठंडा किया हुआ दूध या थोड़ी ताजी मलाई मिलाकर फेंट सकते हैं, इससे खटास कम हो जाती है. दही को कपड़े में बांधकर कुछ देर लटका देने से उसका खट्टा पानी निकल जाता है और स्वाद बेहतर हो जाता है. इसके अलावा दही में 5–6 किशमिश डालकर 2–3 घंटे रखने से भी खटास कम हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: Cardiovascular Surgeon ने बताया कितनी बार चेक कराएं BP, साइलेंट किलर से बचने का ये है आसान तरीका

इसके अलावा आप चाहें तो पिसी हुई मिश्री या चीनी मिलाकर भी स्वाद संतुलित किया जा सकता है. वहीं रायता या लस्सी बनाते समय काला नमक और भुना जीरा डालने से खट्टापन बैलेंस हो जाता है, और दही को मिट्टी के बर्तन में रखकर थोड़ा दूध मिलाने से भी उसका स्वाद हल्का हो सकता है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement