Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

किचन में खाना बनाते समय जल गया हाथ तो अपनाएं ये उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

Home Remedies for Burns: किचन में तवे या कुकर पर हाथ जलना या तेल गिरना आम बात है. इससे जलन होती है और कई बार छाले भी पड़ जाते हैं. ऐसे में आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इससे राहत पा सकते हैं. 

Latest News
किचन में खाना बनाते समय जल गया हाथ तो अपनाएं ये उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

Home Remedies for Burns

Add DNA as a Preferred Source

रसोई में खाना बनाते समय थोड़ी सी चूक की वजह से हाथ जल जाना आम बात है. इससे तेज दर्द और जलन होती है और कई बार छाले भी पड़ जाते हैं. जलने से होने वाला दर्द और जलन कभी-कभी बेहद असहनीय हो सकता है. ऐसे में परेशान होने की बजाय आप जलन के दर्द को कम करने और छालों से राहत पाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय अपना सकते हैं.

जलने पर अपनाएं ये उपाय
ठंडा पानी 

जलने के तुरंत बाद जले हुए हिस्से को कम से कम 15-30 मिनट तक ठंडे पानी में रखें. इससे जलन कम होगी और छाले बनने की संभावना भी कम होगी.

एलोवेरा
एलोवेरा का जेल जलन को कम करने और त्वचा को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जलने के कारण होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं. एलोवेरा की पत्ती को काटें और उसमें से जेल निकालें. जेल को सीधे जले हुए हिस्से पर लगाएं.

दही 
दही में लैक्टिक एसिड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जलन को कम करते हैं. दही को फ्रिज में ठंडा करके लगाएं. ठंडा दही जलन को तुरंत कम करने में मदद करता है. 

शहद 
शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो संक्रमण को रोकते हैं. शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और घाव को जल्दी भरने में मदद करता है. जले हुए हिस्से को साफ पानी से धो लें और फिर उस जगह पर शहद लगाएं.


यह भी पढ़ें: गैस-एसिडिटी से फूलने लगता है पेट तो रोज पीना शुरू करें ये ड्रिंक्स, झटपट मिलेगा आराम 


आलू
आलू में स्टार्च होता है जो जलन को कम करने और त्वचा को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है. एक आलू छीलकर उसे कद्दूकस कर लें. कद्दूकस किए हुए आलू को थोड़ा निचोड़कर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को जले हुए हिस्से पर लगाएं.

बर्फ
जले हुए हिस्से पर तुरंत ठंडी बर्फ लगाएं. इससे जलन कम होगी और सूजन को कम करने में मदद मिलेगी.  

प्याज 
जलने पर प्याज लगाना एक पुराना घरेलू उपाय है. प्याज में कई ऐसे गुण होते हैं जो जलन को कम करने और त्वचा को ठीक करने में मदद करते हैं.  प्याज को काटकर उसका रस निकाल लें. प्याज के रस को रुई या कपड़े की मदद से जले हुए हिस्से पर लगाएं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement