लाइफस्टाइल
Diabetes Care Tips: हाई ब्लड शुगर के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसका कोई पक्का इलाज नहीं है ऐसे में इससे काबू रखकर बचे रह सकते हैं. चलिए आपको डायबिटीज के घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं.
Diabetes Remedies: डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है इससे बचाव के लिए जरूरी है कि, आप ब्लड शुगर लेवल को काबू में रखें. ब्लड शुगर लेवल को काबू में रखने के लिए आप दवा का सहारा ले सकते हैं. इसके अलावा कई घरेलू उपाय (Diabetes Care Remedies) भी हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं. आज आपको रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों के बारे में बताने वाले हैं जो डायबिटीज मरीज के लिए फायदेमंद होते हैं.
डायबिटीज के लिए मसाले
सौंफ, अजवाइन और जीरा डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं. इन तीनों में मौजूद गुण ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करने में मदद करते हैं. सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर शुगर के अवशोषण को धीमा करते हैं. इसके अलावा अजवाइन में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं. जीरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करते हैं.
High Cholesterol की छुट्टी कर देगा ये मसाला, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
डायबिटीज के लिए मसालों के फायदे
एक शोध के अनुसार, सौंफ, अजवाइन और जीरा का इस्तेमाल डायबिटीज में प्राकृतिक उपचार के लिए कर सकते हैं. अगर इनका सेवन करें तो शुगर मरीज की दवाओं पर निर्भरता को कम कर सकते हैं या धीरे-धीरे इसे बिल्कुल खत्म कर सकते हैं. इन मसालों का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं चलिए इस बारे में जानते हैं.
ऐसे करें इन मसालों का सेवन
सौंफ, अजवाइन और जीरा इन तीनों मसालों को कई तरह से खाने में मिक्स करके आप खा सकते हैं. इसके अलावा इनका पानी बनाकर, चाय बनाकर भी सेवन कर सकते हैं. इन तीनों को मिक्स करके पाउडर बनाकर आप गर्म पानी के साथ ले सकते हैं. इसके लिए तीनों मसालों को रोस्ट करके मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें. इसके बाद इसे स्टोर करके रखें. एक बड़ा चम्मच पाउडर गर्म पानी के साथ लें. इससे आपको फायदा मिलेगा.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)
खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.