Advertisement

Hair Care Tips: समय से पहले ही सफेद हो गए बाल? इस नेचुरल तरीके से होंगे काले

सफेद बालों से निजात पाने के लिए आप आंवला (Indian Gooseberry) और शिकाकाई (Shikakai) से नैचुरल हेयर डाई (Natural Hair Dye) बना सकते हैं.

Hair Care Tips: समय से पहले ही सफेद हो गए बाल?  इस नेचुरल तरीके से होंगे काले
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बढ़ते प्रदूषण और अनहेल्दी लाइफस्टाइल का खराब असर सबसे पहले बालों पर ही देखने को मिलता है. नतीजा यह होता है कि 25 की उम्र में ही बाल सफेद होने लग जाते हैं और हेयर फॉल की समस्या भी बढ़ने लगती है. फिर शुरू होता है उन सफेद बालों को छिपाने का सिलसिला. लोग हेयर डाई लगाते हैं लेकिन इनमें मौजूद केमिकल बालों को और ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं. इस तरह के नुकसान से बचने के लिए आप घर पर बनी नैचुरल हेयर डाई का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे ना सिर्फ सफेद बालों को काला बनाया जा सकता है, बल्कि बाल मजबूत और लंबे भी बनते हैं.

घर पर कैसे बनाएं नेचुरल हेयर डाई?
सफेद बालों से निजात पाने के लिए आप आंवला (Indian Gooseberry) और शिकाकाई (Shikakai) से नैचुरल हेयर डाई (Natural Hair Dye) बना सकते हैं. इसके लिए आपको निम्नलिखित सामग्री और तरीका अपनाना पड़ेगा.

सामग्री

  • मुट्ठीभर सूखे आंवला
  • एक छोटी कटोरी शिकाकाई पाउडर
  • एक कप पानी

 

ये भी पढ़ें- Stretch Marks हो जाएंगे गायब, आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

नैचुरल हेयर डाई बनाने का तरीका

  • सबसे पहले लोहे की कढ़ाई में 1 कप पानी डालकर उबाल लें.
  • फिर इस पानी में मुट्ठीभर सूखे आंवले और 1 छोटी कटोरी शिकाकाई पाउडर डालें.
  • इस मिश्रण को 10 मिनट तक उबलने दें और फिर गैस बंद कर दें.
  • अब मिश्रण को ठंडा होने दें. पानी काला और गाढ़ा हो जाएगा जिसे मेहंदी के ब्रश से बालों में लगाएं.

ये भी पढ़ें- Black Pepper: कमाल की चीज है काली मिर्च, इसके फायदे कर देंगे आपको हैरान

बता दें कि आंवले में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी होते हैं जो बालों में जान डालने का काम करते हैं. यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर पोषण प्राप्त करने में मदद करता है तो शिकाकाई बालों को काला और घना बनाने में मदद करता है.
 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement