लाइफस्टाइल
How To Get Thick Eyebrows: अगर आपके आइब्रोज हल्के हैं और आप इन्हें घना बनाना चाहती हैं, तो है 5 आसान टिप्स जरूर फॉलो करें. हफ्ते भर में ही असर दिखना शुरू हो जाएगा..
डीएनए हिंदी: आंखों की पलकें और आइब्रोज चेहरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं. आइब्रोज अगर हल्की हों, तो चेहरा बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है. ऐसे में जिन लोगों की आइब्रोज हल्की होती हैं, वो इन्हें घना बनाने के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाते हैं. लेकिन, फिर भी इसका कोई फायदा नजर नहीं आता है. ऐसे में अगर आप भी आइब्रोज को घना बनाने के लिए कोई कारगर तरीका ढूंढ रही हैं, तो इन आसान उपायों को अपना सकती हैं. इससे आपकी आइब्रोज घजी हो जाएंगी. इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, तो आइए जानते हैं इसके बारे में...
ऑयल मसाज
आइब्रोज को घना बनाने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले अपनी आइब्रोज पर ऑलिव ऑयल या फिर कोकोनट ऑयल लगाकर मसाज करें. इससे आइब्रोज की हेयर ग्रोथ अच्छी होगी. बेस्ट रिजल्ट के लिए आप इसमें जैतून के तेल में बादाम का तेल भी मिक्स कर सकती हैं.
Diabetes Diet: नेचुरल इंसुलिन का काम करती हैं ये 3 हरी सब्जियां, नहीं बढ़ने देंगी Blood Sugar
एलोवेरा जेल
आइब्रोज को घना बनाने के लिए एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकाल कर इससे आइब्रोज की कुछ देर के लिए मसाज करें और इसके आधे घंटे के बाद फेस को सादे पानी से धो लें.
पेट्रोलियम जेली
आइब्रोज को घना बनाने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले थोड़ी सी पेट्रोलियम जेली आइब्रोज पर लगाकर कुछ देर मसाज करें और फिर किसी साफ कपड़े से आइब्रोज पोंछ दें.
ग्रीन टी
आइब्रोज को घना बनाने के लिए ग्रीन टी बनाकर इसको ठंडा कर लें और फिर इसको कॉटन की हेल्प से आइब्रोज पर अप्लाई करें. इसके 20 मिनट के बाद साफ पानी से फेस वॉश कर लें.
High Cholesterol: इन 3 संकेतों से पता चलेगा, ब्लड का गंदा फैट आपकी आंखों में जमा हो रहा है
दूध
आइब्रोज को थिक बनाने के लिए एक बाउल में थोड़ा सा कच्चा दूध लेकर इसमें कॉटन बॉल को डिप करें और फिर इसको आइब्रोज पर लगाकर कुछ देर तक हल्के हाथों से इसकी रबिंग करें. इसके 20 मिनट के बाद फेस वॉश कर लें.कुछ ही दिनों में आपको बेहतर रिजल्ट दिखने लगेगा.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.