Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Uric Acid Signs In Urine: शरीर में हाई यूरिक एसिड का संकेत देते हैं यूरिन में ये 5 बदलाव, देखते ही खुद कर लेंगे पहचान 

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खानपान व्यक्ति में कई गंभीर बीमारियों को बढ़ा रहा है. इन्हीं में से एक यूरिक एसिड का लेवल हाई होना है. यूरिक एसिड हाई होते ही व्यक्ति का उठना बैठना तक मुश्किल हो जाता है. ऐसी स्थिति से बचने के लिए आप यूरिक में बदलाव देख इसकी पहचान कर सकते हैं.

Latest News
Uric Acid Signs In Urine: शरीर में हाई यूरिक एसिड का संकेत देते हैं यूरिन में ये 5 बदलाव, देखते ही खुद कर लेंगे पहचान 
Add DNA as a Preferred Source

High Uric Acid Signs: यूरिक एसिड एक वेस्ट प्रॉडक्ट है. यह शरीर में प्रोटीन के न पचने पर प्यूरीन के रूप में बनता है. यह किडनी की फिल्टर पावर को प्रभावित कर शरीर के अंदर ही गंदगी के रूप में जमने लगता है. इसकी अधिकता होने पर यह टूटकर यूरिक एसिड के लेवल को बढ़ा देता है. इसके कण हड्डियों के जोड़ों में क्रिस्टल्स के रूप में जमकर गैप पैदा करते हैं. वहीं किडनी में छोटे छोटे पत्थर यानी स्टोन बना देते हैं.  इसके अलावा भी यह कई सारी स्वास्थ्य संबंधि समस्याओं को बढ़ा देता है. 

अगर आप भी चलने फिरने या पेशाब में जलन महसूस कर रहे हैं. पथरी का दर्द उठ रहा है तो यूरिक एसिड के लेवल की जांच जरूर कराएं. अन्यथा हाई यूरिक एसिड लेवल अर्थराइटिस, गाउट से लेकर किडनी स्टोन का खतरा कई गुणा बढ़ा देता है. हालांकि इसके घातक बनने से पहले आप यूरिन में कुछ बदलावों को देखकर इसकी पहचान कर सकते हैं. यूरिक एसिड का लेवल हाई होते ही आपके यूरिन में कई संकेत दिखाई देते हैं, जिन्हें पहचानकर आप समय रहते इसे कंट्रोल कर गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं. 

हाई यूरिक एसिड पर पेशाब के दिखते हैं ये लक्षण

- यूरिक ​एसिड का लेवल हाई होने पर यूरिक का रंग गहरा पीला या भूरा हो जाता है. इसकी वजह से जोड़ों में दर्द और सूजन महसूस होती है. पेशाब करने में जलन होती है. ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है. 

- यूरिक एसिड का हाई लेवल पेशाब को रोकता है. पेशाब करते समय रुकावट या फिर इसकी कमी भी हाई यूरिक एसिड लेवल की तरफ इशारा करती है. यह लक्षण चेतावनी के रूप में होता है. इसे अनदेखा कर भारी पड़ सकता है. 

- यूरिन पास करते समय बहुत ज्यादा दर्द और जलन महसूस होना भी हाई यूरिक एसिड का संकेत है. ऐसी स्थिति में इंफेक्शन से लेकर किडनी स्टोन भी हो सकता है. इस समस्या को ज्यादा बढ़ने से रोकने के लिए इग्नोर न करें. 

- पेशाब में बहुत ज्यादा झाग आना भी हाई यूरिक एसिड का ही संकेत है. इससे स्पष्ट होता है कि किडनी  शरीर में मौजूद गंदे टॉक्सिन को सही तरह से बाहर नहीं कर पा रही है. इसमें प्रोटी की अधिकता और प्यूरीन जमा होकर इसके काम को प्रभावित कर रहे हैं. 

- नॉर्मल तरीके हर व्यक्ति के पेशाब में स्मेल होती है, जो पानी डालने के साथ चली जाती है, लेकिन जिन लोगों का यूरिक एसिड लेवल हाई रहता है. उनके पेशाब में बहुत ज्यादा स्मेल आ सकती है. इसका इलाज आनन फानन में कराना चाहिए. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement