लाइफस्टाइल
Uric Acid Control: हाई यूरिक एसिड से परेशान लोगों को जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या का सामना करना पड़ता है. इसे दूर करने के लिए आप डाइट में इन ड्राई फ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं.
High Uric Acid: गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है जो जोड़ों में दर्द का कारण बनता है. हाई यूरिक एसिड के कारण किडनी में पथरी की समस्या भी हो सकती है. बॉडी में प्यूरीन नामक पदार्थ के टूटने से यूरिक एसिड बनता है. यह जोड़ों में जमा हो जाता है. प्यूरीन रेड मीट, सी फूड, और शराब का सेवन करने से शरीर में बढ़ता है. आपको इन्हें खाने से बचना चाहिए. साथ ही यूरिक एसिड को कम करने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए.
काजू सेहत के लिए हेल्दी होता है. फाइबर, विटामिन सी और पोटेशियम से भरपूर होता है. इसमें प्यूरीन कम मात्रा में होता है. काजू का सेवन यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करता है.
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है. यह बॉडी में इंफ्लामेशन को काबू कर यूरिक एसिड और जोड़ों के दर्द को कम करता है. आप रोजाना एक मुट्ठी अखरोट का सेवन कर सकते हैं.
सेहत पर भारी पड़ सकता है चाय की चुस्कियों के साथ बिस्किट का मजा, जानिए इसके नुकसान
बादाम में मैंगनीज, मैग्नीशियम और विटामिन ई समेत कई गुण होते हैं. इसमें मौजूद सभी पोषक तत्व यूरिक एसिड कंट्रोल में मददगार साबित हो सकते हैं. आप बादाम को भिगोकर खा सकते हैं. रोजाना 4-5 बादाम का सेवन करने से आपको फायदा मिलेगा.
पिस्ता में फाइबर और हेल्दी फैट्स होते हैं जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं. पिस्ता खाने से यूरिक एसिड के मरीजों को फायदा मिलता है. आप इन सभी ड्राई फ्रूट्स को खा सकते हैं. यह सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.