Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

हाथों में नजर आते हैं High Cholesterol के लक्षण, नजर आते ही हो जाइए सावधान!

Bad Cholesterol: नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों का कारण बनता है. इसक वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा रहता है. हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण हाथों में नजर आते हैं. आइये आपको इनके बारे में बताते हैं.

Latest News
हाथों में नजर आते हैं High Cholesterol के लक्षण, नजर आते ही हो जाइए सावधान!

High Cholesterol

Add DNA as a Preferred Source

High Cholesterol: शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने पर कई लक्षण नजर आते हैं. इनमें से कई लक्षण हाथों में भी नजर आते हैं. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक और बीपी की समस्या हो सकती है. आप बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की पहचान हाथ में नजर आने वाले इन लक्षणों से कर सकते हैं. आइये आपको इनके बारे में बताते हैं.

हाई कोलस्ट्रॉल के लक्षण (High Cholesterol Symptoms)

हाथों की स्किन का रंग बदलना

हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से हाथों की स्किन का रंग पीला पड़ सकता है. कई बार नाखूनों और हथेली का रंग हल्का नीला भी पड़ सकता है. यह बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का संकेत है.

हाथों में झुनझुनी होना

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हाथों में झुनझुनी महसूस होती है. हाथ सुन्न होने लगते हैं. आपको इस लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

हालत पस्त कर देता है पथरी का दर्द, जानें पथरी के तेज दर्द से आराम के लिए घरेलू उपाय

हाथों का ठंडा पड़ना

कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर हाथ ठंडे पड़ सकते हैं. अगर आपके साथ ऐसा होता है तो सावधान हो जाना चाहिए. हाथ का ठंडा पड़ने पर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

ग्रीप का कमजोर होना

हाथों की पकड़ कमजोर हो गई है तो यह भी हाई कोलेस्ट्रॉल का लक्षण हो सकता है. इस लक्षण को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए.

उंगलियों में दर्द

उंगलियों में दर्द और सूजन के संकेत हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से हो सकते हैं. यह नसों में ब्लड फ्लो के प्रभावित होने के कारण हो सकता है.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement