लाइफस्टाइल
Habits To Control High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बना रहता है इस खतरे को टालने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इन आदतों में बदलाव करें.
How to Reduce Cholesterol: लोगों का बदलता लाइफस्टाइल और खानपान तबीयत बिगड़ने का कारण बनता है. बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी इन्हीं में से एक है. जिसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा रहता है. अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करना चाहते हैं तो अपनी इन आदतों में बदलाव (Habits To Control High Cholesterol) करें. इससे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में फायदा मिलता है.
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए इन आदतें को बदलें
- हेल्दी डाइट को फॉलो करें और संतुलित आहार लें. हरी सब्जियों, ताजे फल और फाइबर वाले फूड्स खाएं. इसके अलावा जंक फूड्स और फास्ट फूड्स से परहेज करें.
- स्मोकिंग और शराब पीने की बुरी आदत को छोड़ दें. नशा करना न सिर्फ कैंसर का खतरा बढ़ाता है. बल्कि इससे हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी होती है.
- शराब पीने से भी हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ता है. आपको शराब पीने से भी परहेज करना चाहिए. नशे से जितना संभव हो दूर रहें.
- हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें. एक्सरसाइज करने से आप बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या को मात दे सकते हैं.
- आप अपने डेली रूटीन में साइकिलिंग, वॉकिंग, रनिंग जैसे कार्डियो एक्सरसाइज को शामिल कर सकते हैं. इससे आपकी सेहत भी अच्छी होती है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.