लाइफस्टाइल
हमारे शरीर का वजन लंबाई और उम्र के हिसाब से सही होना चाहिए. तभी हम फिट की श्रेणी में आते हैं. लंबाई के हिसाब से ज्यादा वजन ओवरवेट होता है.
डीएनए हिंदी: आज के समय मोटापा बढ़ना एक आम समस्या बना गई है. बच्चों से लेकर युवाओं तक ओवर वेट होना आम बात है. यह मोटापा ही एक दो नहीं कई बीमारियों का खतरा पैदा करती है. इसकी वजह हमारा खराब लाइफस्टाइल और खानपान है. इसी वजह से शरीर फैलता जा रहा है, जबकि उम्र और लंबाई के हिसाब से हमारा सही वजन होना चाहिए. एक्सपर्ट्स की मानें तो आपकी फिटनेस यानी अंडर वेट या ओवर वेट अंदाज आप खुद लगा सकते हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों की इसकी जानकारी नहीं है. यह वजह भी है कि लोग खुद को फिट समझते हैं, लेकिन वह उम्र और लंबाई के हिसाब से ओवर वेट होते हैं. इसकी जानकारी होने पर काफी हद तक मोटापे से संबंधित कुछ बीमारियों से बचा जा सकता है.
एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर लोगों को अपनी उम्र, लंबाई के हिसाब से कितना वजन होना चाहिए, इसकी जानकारी मिल जाएं, तो वह मोटापे को बढ़ने से रोककर इसे होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं. ऐस न कर पाने पर बीमारियों को दावत देने जैसा है. आइए जानते हैं उम्र और लंबाई के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन
ऐसे करते हैं लंबाई के हिसाब से वजन का पता
लंबाई के हिसाब से वजन का पता बीएमआई के जरिए लगाया जाता है. यह गणित के हिसाब से काम करता है. इसी से पता लगाया जा सकता है कि आप अंडरवेट हैं या ओवरवेट. अगर आपका बीएमआई BMI 18.5 से कम है तो इसका मतलब है कि अंडरवेट हैं. वहीं 18.5 से 24.9 के बीच का BMI एक दम सही माना जाता है. साथ ही 25 से लेकर 29.9 BMI से बढ़ते ही ओवरवेट की कैटेगिरी में आ जाता है.
जानिए लंबाई के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए
लंबाई - वजन
4 फीट 10 इंच - 41 से 52 किलो
5 फीट - 44 से 55 किलो
5 फीट 4 इंच - 49 से 63 किलो
5 फीट 6 इंच - 53 से 67 किलो
5 फीट 8 इंच - 56 से 71 किलो
6 फीट - 63 से 80 किलो
उम्र के हिसाब से जानें कितना होना चाहिए वजन
आयु - वजन
9 से 11 साल - 28 से 31 किलो
12 से 14 साल - 32 से 38 किलो
15 से 20 साल - 40 से 50 किलो
21 से 30 वर्ष - 60 से 70 किलो
शरीर में फैट की मात्रा बताती है कि हम कितने फिट
सितंबर 2000 में, अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन की ओर से एक स्टडी प्रकाशित की गई थी. इसमें कहा गया था कि बीएमआई की तुलना में शरीर को वजन मापना एक सही तरीका है. स्टडी की मानें तो लंबाई के हिसाब से फैट माप किसी व्यक्ति के फिटनेस को मापने का सही तरीका है. क्योंकि यह उक्त व्यक्ति का फैट दिखाता है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.