लाइफस्टाइल
सिर भारी होना या हमेशा दर्द महसूस होता है तो कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स इसमें रामबाण इलाज हो सकते हैं.
डीएनए हिंदीः कई लोग मानसिक स्वास्थ्य को इतनी गंभीरता से नहीं लेते हैं, लेकिन हम यह भूल जाते हैं कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है. क्योंकि अगर इस पर ध्यान नहीं दिया जाता तो कई तरह की शारीरिक दिक्कतें शुरू हो जाती हैं. सिर दर्द के वैसे तो कई कारण होते हैं लेकिन तनाव के कारण सिर का दर्द सबसे आम है. सिर में भारीपन और दर्द का अहसास अगर हमेशा महसूस होता है तो आप समझ लें कि आप तनाव के शिकार हैं.
आजकल लोगों को कई तरह के तनाव का सामना करना पड़ता है, जिससे सिर पर इसका सबसे पहले असर होता है. ऐसे में पेन किलर लेकर खुद को सामान्य बनाना बेहद खतरनाक होता है, क्योंकि इसके कई साइड इफेक्ट होते हैं. यहां आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक उपचार के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक तीर से दो निशाने पर काम करता है. यानी ये सिर दर्द को दूर करने के साथ ही ये जड़ से तनाव को खत्म कर देता है.
Tumor Signs: सिरदर्द और उल्टी जैसे ये 7 संकेत बताते हैं सिर में बन रहा है ट्यूमर
तनाव और सिर के भारीपन को दूर करने के ये हैं आयुर्वेद उपचार
सिर का भारीपन या मानसिक थकान और तनाव के कई कारण हो सकते हैं. पुरानी बीमारी, काम का अधिक बोझ, लंबे समय तक दवाइयां लेना या व्यक्तिगत समस्याएं भी जिम्मेदार होती हैं. इन सारी ही समस्याओं में ये3 तरह की आयुर्वेदिक औषधियां काम करती हैं.
1. ब्राह्मी
मानसिक थकान और सिर में भारीपन वाले लोगों को अक्सर मेमोरी लॉस का सामना करना पड़ता है. इससे निजात पाने के लिए आप ब्राह्मी का सेवन कर सकते हैं इससे मानसिक भारीपन और थकान से राहत मिलती है. आप रोज सुबह और शाम को एक चम्मच ब्राह्मी पाउडर गुनगुने पानी से फांक लें. साथ ही ब्राह्मी के तेल से सिर की मसाज करें. तुरंत आराम मिलेगा.
ठंड में सिर दर्द कर रहा परेशान तो इन नुस्खों से मिलेगा तुरंत आराम
2. शंखपुष्पी
शंखपुष्पी का सेवन न सिर्फ दिमाग बल्कि शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है. अगर इसे आयुर्वेद का खजाना कहा जाता है. यह मन और दिमाग के भारीपन को दूर करता है. आप इस फूल से बना शरबत या शरबत पी सकते हैं. इसे पा किसी भी रूप मे लेना शुरू कर दें.
3. अश्वगंधा
अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसे मानसिक विकारों और सिर में भारीपन का अचूक इलाज माना जाता है, मानसिक रूप से सक्रिय और तनाव मुक्त रहने के लिए आप इस खास चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें मौजूद गुण हमारे दिमाग को हर तरह से फायदा पहुंचाते हैं.
Headache Home Remedies: सिरदर्द के लिए रामबाण मानी जाती हैं ये घरेलू नुस्खे
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.