Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Summer Tips: गर्मी और धूप छीन न ले चेहरे की रौनक, Skin Care के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

Heatwave Effects Skin: गर्मी और धूप के कारण स्किन पर बुरा असर पड़ सकता है. इससे स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है. इससे बचने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें.

Latest News
Summer Tips: गर्मी और धूप छीन न ले चेहरे की रौनक, Skin Care के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

Summer Skin Care

Add DNA as a Preferred Source

Summer Skin Care: धूप और गर्मी का असर सेहत के साथ ही त्वचा पर भी पड़ता है. धूप के कारण कई स्किन प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है. गर्मियों में घमौरियों, खुजली, स्किन इंफेक्शन के साथ ही कील-मुंहासों और सनटैन की समस्या (How Heatwave Effects Skin) हो सकती है. इन समस्याओं से बचने के लिए गर्मियों में अधिक स्किन केयर की जरूरत होती है. चलिए आपको इन टिप्स के बारे में बताते हैं जिससे स्किन केयर (Skin Care In Summer) कर सकते हैं.

गर्मियों में स्किन केयर के लिए इन बातों का रखें ध्यान
चेहरे को रखें कवर

धूप से चेहरे को बचाकर आप त्वचा को सभी समस्याओं से बचा सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि चेहरे को कवर करके रखें. धूप में बाहर निकलने पर चेहरे को कवर कर लें.

हाइड्रेटेड रहें

गर्मी में शरीर में पानी की कमी होने पर डिहाइड्रेशन की वजह से कई समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में हाइड्रेट रहना चाहिए. हाइड्रेट रहने के लिए खूब पानी पिएं और छाछ, जूस आदि का सेवन करें.


Walk करने का ये होता है सही समय, किसी भी टाइम उठकर चलने से नहीं मिलता इसका फायदा


सनस्क्रीन का इस्तेमाल

सनटैन से स्किन को बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए. सनस्क्रीन लगाने से त्वचा को सूरज की यूवी किरणों से बचा सकते हैं. गर्मी में पसीना आने पर आपको कुछ देर बाद फिर से सनस्क्रीन लगानी चाहिए. पसीना आने पर इसका असर खत्म हो जाता है.

सही डाइट

स्किन को पोषण देने के लिए डाइट का अच्छा होना बहुत ही जरूरी है. गर्मी में मौसमी फलों जैसे तरबूज, अंगूर, संतरा, मौसंबी का सेवन करें. आपको ज्यादा तली-भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए.

स्किनकेयर ट्रीटमेंट्स

गर्मी में धूप और हीटवेव के असर से त्वचा को बचाने के लिए स्किनकेयर ट्रीटमेंट्स करना बहुत ही जरूरी है. आपको समय-समय पर स्किन को स्क्रब करना है. आपको आप घरेलू फेस पैक आदि से त्वचा की देखभाल कर सकते हैं.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय देने और अपने इलाके की खबर पढ़ने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement