लाइफस्टाइल
Heart Attack Prevention: आजकल युवाओं में जिम के दौरान हार्ट अटैक के कई मामले सामने आ रहे हैं. युवाओं में यह मौत का कारण बन रहा है. आपको बचाव के लिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
Heart Health: आजकल खबरों में कई खबरें आती हैं कि, युवाओं की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई. युवाओं में जिम और वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं. एक्सरसाइज करना सेहत के लिए जरूरी है ऐसे में जिम के दौरान हार्ट अटैक के बढ़ते मामले खतरनाक हो सकते हैं. इनके पीछे का कारण आजकल लाइफस्टाइल का बिगड़ना है. जानते हैं क्यों जिम के दौरान हार्ट अटैक के मामले क्यों बढ़ रहे हैं.
हार्ट अटैक के मामले कई कारणों से बढ़ रहे हैं. युवाओं में जंक फूड खाने ,स्मोकिंग करने, शराब पीने और नींद की कमी के कारण लोगों में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं. यह सभी कारण दिल को कमजोर करते हैं. इसके साथ ही हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल भी हार्ट फेल होने का कारण बनते हैं. इस उम्र में लोगों को करियर और परिवार की चिंता भी होती है तो ऐसे में स्ट्रेस इसका कारण बन सकता है.
बिस्तर पर जाते ही गहरी नींद दिलाएगी ये एक्यूपंचर टेक्निक, 5 मिनट में सपनों की दुनिया खो जाएंगे
- आपको हेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करना चाहिए. हेल्दी डाइट लेने से दिल की सेहत अच्छी रख सकते हैं.
- आपको फिजिकली एक्टिव रहना चाहिए. इसके साथ ही वजन बढ़ने से रोकना चाहिए. वेट को मैंटेन रखें.
- स्मोकिंग छोड़ें और शराब का सेवन करने से बचें या सीमित मात्रा में शराब पिएं.
- कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को हमेशा कंट्रोल में रखें. स्ट्रेस को कम करें और भरपूर नींद लें. इन तरीकों से आप हार्ट का ख्याल रख सकते हैं.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.