लाइफस्टाइल
Acne Or Pimples: अनहेल्दी डाइट और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. स्किन से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं. इन्हें दूर रखने के लिए इस हेल्दी जूस का सेवन करें.
Green Juice For Pimple Free Skin: स्किन केयर के लिए लोग त्वचा पर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू चीजों तक को लगाते हैं. बावजूद इसके स्किन से जुड़ी समस्याओं जैसे दाने, पिंपल्स और मुंहासे का सामना करना पड़ता है. दरअसल, स्किन को हेल्दी बनाने के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं बल्कि, अंदरूनी पोषण देना भी जरूरी होता है. इसके लिए आपको हेल्दी जूस को पीना चाहिए. चलिए आपको इस जूस की रेसिपी बताते हैं. इसे पानी स आपकी स्किन हेल्दी बनी रहेगी.
आपको स्किन के लिए इस हेल्दी जूस को बनाना है तो इन सामग्री की जरूरत होगी. एक कप पालक के पत्ते, 2 कीवी, 1 सेब, एक कप अनानास के टूकड़े, एक इंच ताजा अदरक का टूकड़ा. इन सभी चीजों की मदद से आप आसानी से हेल्दी जूस बना सकते हैं जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होगा.
ये 5 फूड्स दिमाग को कर देते हैं कुंद, डॉक्टर ने बताया Mental Health के लिए हैं खतरनाक
- पालक के पत्तों को धो लें और धोकर बारीक काट लें.
- कीवी को छीलकर एक कटोरी में काट लें.
- अनानास के टूकड़ों को काटें. अदरक के टूकड़े को साफ करके छील लें.
- इन सभी चीजों को मिक्सर में डालकर पीस लें.
- इसके बाद इसे छानकर गिलास में निकाल लें.
- आप इसे पतला करने के लिए थोड़ा पानी मिलाएं.
- स्वाद के लिए हल्का सा नमक और नींबू का रस मिक्स कर सकते हैं.
इस जूस में मौजूद गुण तनाव को कम कर त्वचा को साफ करने में मदद करते हैं. यह जूस विटामिन सी से भरपूर होता है इससे स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है. इससे ड्राई स्किन की समस्या भी दूर होती है. आप स्किन को हेल्दी रखने और पिंपल्स से बचने के लिए इस जूस का सेवन कर सकते हैं.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.