लाइफस्टाइल
Morning Breakfast For Gut Health: सुबह नाश्ते में कुछ चीजों को शामिल कर गट हेल्थ को भी मजबूत बनाए रखा जा सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं गट हेल्थ के हेल्दी नाश्ता क्या है...
Morning Breakfast For Gut Health- सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी और अहम मील होता है, हेल्थ एक्सपर्ट्स रात को अच्छी नींद लेने के बाद सुबह उठते ही हेल्दी चीजों के साथ दिन की शुरुआत करने की सलाह देते हैं. इससे शरीर को दिनभर ऊर्जा मिलती रहे और बॉडी पूरे दिन के लिए तैयार हो जाती है. बता दें की सुबह नाश्ते में कुछ चीजों को शामिल कर गट हेल्थ को भी मजबूत बनाए रखा जा सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं गट हेल्थ के लिए सुबह नाश्ते में कौन सी चीजें शामिल करनी चाहिए...
गट के लिए हेल्दी नाश्ता
एक्सपर्ट्स के मुताबिक पेट के लिए हेल्दी नाश्ता चुनना है तो चीनी अनाज को छोड़ देना चाहिए, इसके बजाय आप इन हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं, इससे गट हेल्थ अच्छी बनी रहती है और सेहत में सुधार आता है.
ओट्स, चिया सीड्स और दही खाएं
इसके लिए नाश्ते में ओट्स, दही और चिया सीड्स जरूर शामिल कर सकते हैं, बता दें कि इसे स्मूदी की तरह बनाकर या नॉर्मल ओट्स की तरह खाने से फायदा हो सकता है. क्योंकि ये 3 चीजें फाइबर, प्रोबायोटिक्स और ओमेगा 3 से भरपूर होती हैं जो गट के लिए बहुत ही जरूरी होती हैं.
यह भी पढ़ें: Healthy Diet Tips: डाइट कर रहे हैं फॉलो? रेस्टोरेंट में खाना ऑर्डर करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां
केला या ब्लूबेरी खाएं
कटा हुआ केला और उसके साथ ब्लूबेरी मिलाकर खाया जा सकता है, क्योंकि ये चीजें पॉलीफेनोल से भरपूर होती हैं और ये पॉलीफेनोल फलों, सब्जियों, अनाज और कुछ पेय पदार्थों में मिलते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्लांट बेस्ड पॉलीफेनोल से भरपूर भोजन का सेवन करने से कैंसर, हार्ट संबंधी बीमारी, डायबिटीज और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हो सकता है. इससे न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों का जोखिम भी कम होता है.
अखरोट और कद्दू के बीज का करें सेवन
सुबह नाश्ते में कुछ अखरोट और कद्दू के बीज खा सकते हैं, इससे शरीर को जिंक और हेल्दी फैट मिलता है. बता दें इनके सेवन से वेट कंट्रोल करने और सूजन कम करने में मदद मिल सकती है और यह इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार लाता है.
नोट- बताते चलें कि नाश्ते में प्रोटीन बार, मीठा दही और नकली फाइबर अनाज का सेवन करने से परहेज करना चाहिए, यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.