Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

शरीर में जमा यूरिक एसिड को बाहर निकाल फेकेंगी ये हेल्दी ड्रिंक्स, जोड़ों के दर्द और सूजन से मिलेगा आराम

High Uric Acid: खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण यूरिक एसिड की समस्या हो सकती है. हाई प्यूरीन फूड्स खाने से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ता है. आप इन ड्रिंक्स को पीकर यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं.

Latest News
शरीर में जमा यूरिक एसिड को बाहर निकाल फेकेंगी ये हेल्दी ड्रिंक्स, जोड़ों के दर्द और सूजन से मिलेगा आराम

Uric Acid Control

Add DNA as a Preferred Source

Drinks to Lowering Uric Acid Level: शरीर से हाई यूरिक एसिड को कम करने के लिए आप दवा के अलावा भी कई उपायों को अपना सकते हैं. दवा के अलावा इन देसी ड्रिंक्स को पीने से शरीर में से यूरिक एसिड के स्तर कम कर सकते हैं. यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन के टूटने से बनता है जो गठिया, जोड़ों में दर्द और किडनी से जुड़ी बीमारियों का कारण बनता है. आप इन समस्याओं से बचे रहने और यूरिक एसिड को कम करने के लिए इन ड्रिंक्स को पिएं.

यूरिक एसिड कम करने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स (Healthy Drinks to Uric Acid)

नींबू पानी

विटामिन-सी भरपूर नींबू यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में लाभकारी होता है. यह यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स को तोड़कर बाहर निकालने में मदद करता है. आप एक गिलास पानी में नींबू का रस मिक्स करके पिएं.

सेब का जूस

यूरिक एसिड के स्तर को कम करने और जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत के लिए सेब का जूस पी सकते हैं. आप सेब का सिरका पानी में मिक्स करके भी पी सकते हैं.

बारिश में भीग जाने के तुरंत बाद क्या करें? जान लीजिए ये काम की बातें वरना हो जाएंगे बीमार

लौकी का जूस

हरी सब्जी लौकी जिसे घीया भी कहते हैं. सेहत के लिए बहुत ही अच्छी होती है. लौकी का जूस पीना यूरिक एसिड को कम करने में असरदार साबित हो सकता है. आपको सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करना चाहिए.

हल्दी वाला दूध

आप इन सभी के साथ ही हल्दी वाला दूध भी यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए कर सकते हैं. आपको हल्दी वाला दूध पीने से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिलेगी. हल्दी में मौजूद गुण सेहत के लिए अच्छे होते हैं.

अदरक का पानी

आप एक गिलास पानी में अदरक को कूटकर डालें और अच्छे से उबालें. इस तरह आप अदरक का पानी तैयार कर सकते हैं  जो यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में काम आता है. अदरक के एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सेहत के लिए अच्छे होते हैं.

यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement