Advertisement

Hypervolemia: ये 9 फूड बॉडी में जरूरत से ज्यादा बनाने लगते हैं खून, बढ़ जाता है किडनी और हार्ट फेल का खतरा

Cause Hypervolemia: शरीर में जरूरत से ज्यादा खून होना भी खतरनाक साबित हो सकता है, यहां जानिए कैसे रख सकते हैं कंट्रोल.

Hypervolemia: ये 9 फूड बॉडी में जरूरत से ज्यादा बनाने लगते हैं खून, बढ़ जाता है किडनी और हार्ट फेल का खतरा

ये 9 फूड बॉडी में जरूरत से ज्यादा बनाने लगते हैं खून

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: स्वस्थ शरीर के लिए हेल्दी ब्लड लेवल (Blood Level) का अहम रोल होता है. यह प्लाजमा, रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स से मिलकर बनता हैं, शरीर में खून की कमी कई गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बनती हैं. वहीं, अगर शरीर में खून अधिक हो जाए तो हार्ट फेल भी हो सकता है. नसों में खून की अधिकता को हाइपर वोलेमिया (Hypervolemia) कहा जाता है. इसकी वजह से शरीर के कई अंगों में सूजन आ जाती है और हार्ट फेल (Heart Failure) होने की संभावना बढ़ जाती है.

शरीर में जब भी खून की मात्रा ज्यादा होती है तो इसके कई लक्षण दिखाई देते हैं. ऐसे में समय रहते इसपर ध्यान न दिया जाए तो यह गंभीर समस्या का रूप ले सकता है. आइए जानते हैं  इसके लक्षण और उन गलतियों के बारे में जिससे शरीर में खून बढ़ने लगता है. 

ज्यादा खून बनने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण (Symptoms Of Hypervolemia)

  • एडिमा- पैर, टखने, कलाई, चेहरे आदि में सूजन होना
  • सिर दर्द, पेट फूलना क्रैम्प
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • सांस फूलना
  • असामान्य धड़कन
  • वजन बढ़ना

यह भी पढ़ें:  Uric Acid को ब्‍लड से बाहर कर देंगे ये 3 घरेलू ड्रिंक्स, जोड़ों का दर्द होगा दूर

बढ़ जाता है किडनी और हार्ट फेल का खतरा

हाइपर वोलेमिया के पीछे कई सारे ऐसे अंग भी हो सकते हैं जो काम करना बंद कर चुके हैं. इसके अलावा अगर शरीर में ब्लड काफी ज्यादा बढ़ गया है, तो आमतौर पर यह किडनी, दिल, लिवर के फेल होने का लक्षण हो सकता है. साथ ही खून की मात्रा अधिक होने से हार्ट फेल का खतरा हो सकता है. 

इस गलती की वजह से बढ़ जाता है खून

जरूरत से ज्यादा नमक या नमकीन फूड खाने से भी हाइपरवोलेमिया हो सकता है. क्योंकि, इसकी वजह से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है और ब्लड का लेवल बढ़ने लगता है. 

यह भी पढ़ें:  इस पोजिशन में सोना दे सकता है नसों की गंभीर बीमारी, खून में बनने लगेंगे थक्के

इन फूड से रहें दूर

ब्रेड, रोल, पिज्जा, सैंडविच, सूप, चिकन, चीज़, अंडे, ऑमलेट आदि में सोडियम की मात्रा अधिक पाई जाती है. इसलिए ब्रेड, पिज्जा, सैंडविच, चीज़ आदि से बिल्कुल दूर रहें और आप अंडे, सूप, चिकन जैसे हेल्दी फूड को कंट्रोल में खा सकते हैं. 

शरीर में इतने मात्रा में होना चाहिए खून

शरीर में हाइट और वेट के मुताबिक खून की पर्याप्त मात्रा होनी चाहिए. हालांकि, एक अध्ययन के अनुसार औसत इंसान में करीब 5 लीटर खून होने की जानकारी मिलती है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement