Advertisement

Painful Sitting Causes: ऑफिस हो या वर्क फ्रॉम होम, इस लापरवाही से घट रही है आपकी उम्र, दिल और दिमाग पर पड़ रहा गहरा असर

Health Risks Of Desk Jobs: दिनभर ऑफिस में बैठकर काम करने से कई तरह की गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ रहा है. इससे दिल और दिमाग लर गहरा असर पड़ रहा है. 

Painful Sitting Causes: ऑफिस हो या वर्क फ्रॉम होम, इस लापरवाही से घट रही है आपकी उम्र, दिल और दिमाग पर पड़ रहा गहरा असर

ऑफिस हो या वर्क फ्रॉम होम, इस लापरवाही से घट रही है आपकी उम्र

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः ऑफिस हो या वर्क फ्रॉम होम, पूरे दिन बैठकर काम करने से हेल्थ से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं. इसकी वजह से लोगों  में कमर दर्द (Health Tips) से लेकर अन्य गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ रहा है. हाल ही में हुए एक शोध में पाया गया कि लंबे समय तक बैठकर काम करने की वजह से लोगों में गंभीर किस्म के हेल्थ रिस्क देखे जा रहे हैं और जो लोग बिना ब्रेक लिए लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे बैठे काम (Long Time Sitting) करते हैं, वो कई बीमारियों को दावत देने के साथ ही अपने जीवन के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं. आज हम आपको इस लेख के माध्यम से (Sitting Job) बताने वाले हैं कि लंबे वक्त तक एक ही जगह पर बैठकर काम करना आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है.

लॉन्ग सिटिंग जॉब से बढ़ रही हैं कई बीमारियां (Health Risks Of Desk Jobs)

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लंबे समय तक बैठे रहने से एनर्जी ज्यादा यूज नहीं होती है. ऐसे में अगर शरीर ऊर्जा यूज नहीं करेगा तो यह भी बीमारी का कारण बन सकता है. इससे मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. इसके अलावा लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर का चर्बी तेजी से बढ़ता है और बैली फैट नजर  आने लगता है. इतना ही नहीं, इस वजह से आप मेटाबॉलिक सिंड्रोम के शिकार हो सकते हैं. इसके अलावा लंबे समय तक बैठ कर काम करने से हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है.  

Diabetes Diet: नेचुरल इंसुलिन का काम करती हैं ये 3 हरी सब्जियां, नहीं बढ़ने देंगी Blood Sugar

वर्क फ्रॉम होम में लंबे समय तक एक ही कमरे में  बैठकर काम करने से डिप्रेशन जैसी समस्या होने लगती है. इससे दिमाग पर गहरा असर पड़ता है.

दिल के लिए बन रहा खतरा

दरअसल, जो लोग घर या दफ्तर में घंटों बैठकर ऑफिस का काम करते हैं, उनमें बाकी लोगों की तुलना में दिल संबंधी बीमारियां और स्ट्रोक होने का खतरा अधिक होता है. इतना ही नहीं, बाकी लोगों की तुलना में इनकी उम्र भी घट रही है. हाल ही में हुए एक शोध में पाया गया कि जो लोग आठ घंटे से ज्यादा बैठकर काम करते हैं उन्हें दिल का दौरा या स्ट्रोक होने का रिस्क 20 परसेंट बढ़ जाता है.

High Cholesterol: इन 3 संकेतों से पता चलेगा, ब्लड का गंदा फैट आपकी आंखों में जमा हो रहा है

क्या करें? 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लोग घंटों बैठकर ऑफिस का काम करते हैं उन्हें इस दौरान बीच बीच मे ब्रेक लेना चाहिए और टहलना चाहिए. इसके अलावा सिटिंग जॉब करने वालों को एक्टिव रहने के लिए डेली रूटीन में एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए. साथ ही सही डाइट लेकर और अल्कोहल और स्मोकिंग से दूर रहकर इस खतरे को कम किया जा सकता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement