लाइफस्टाइल
अगर आप जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दिए गए इन टिप्स को जरूर अपनाएं.
आज की दुनिया में मोटापा एक महामारी बन चुका है. विश्व स्वास्थ्य संगठन मोटापे को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े लेकर आता रहता है. डब्ल्यूएचओ के अनुसार, पिछले 30 सालों में दुनिया में मोटापा तीन गुना बढ़ गया है. जिसमें से करीब दो सौ करोड़ युवा मोटे हैं और 65 करोड़ लोग मोटापे से ग्रस्त हैं. अगर भारत की बात करें, तो अमेरिका और चीन के बाद मोटापे के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है. देश की 70 फीसदी शहरी आबादी शरीर पर अतिरिक्त वजन ढो रही है. ऐसे में कुछ दिनों पहले केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मोटापे को नियंत्रित करने के लिए एक पोस्ट में वजन कम करने का एक बेहतरीन उपाय बताया है. आइए जानते हैं क्या है वो उपाय?
क्या पानी वज़न घटाने में फ़ायदेमंद है?
पानी वज़न घटाने में फ़ायदेमंद है, क्योंकि यह भूख कम करता है, मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है और शरीर से ख़राब अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. पानी पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप कम खाते हैं और अतिरिक्त कैलोरी लेने से बचते हैं. ठंडा पानी पीने से कैलोरी बर्न होती है जिससे शरीर का तापमान सामान्य हो जाता है.
#StopObesity | वज़न नियंत्रण में उचित हाइड्रेशन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) October 24, 2025
आज ही अपने दैनिक पानी के सेवन पर ध्यान दें – स्वस्थ शरीर और फिट जीवनशैली की ओर यह आपका पहला कदम हो सकता है! pic.twitter.com/6LyQ1141hu
खुद को हाइड्रेटेड रखने के अलावा, एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएँ. अच्छी डाइट के साथ-साथ रोज़ाना वर्कआउट और वॉक भी करें. रोज़ाना वॉक और वर्कआउट आपको तेज़ी से वज़न कम करने में मदद करते हैं. अच्छी डाइट के साथ, आप स्वस्थ तरीके से वज़न कम कर सकते हैं.
वज़न कम करने के लिए आपको रोज़ाना कितना पानी पीना चाहिए?
महिलाओं को हाइड्रेटेड रहने के लिए रोज़ाना लगभग 9 कप पानी और पुरुषों को लगभग 13 कप पानी की ज़रूरत होती है. पर्याप्त पानी पीने से लोगों को वज़न कम करने में मदद मिलती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से