Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Wheatgrass Benefits: बॉडी डिटॉक्स कर नसों में जमा गंदगी बाहर कर देगा इस हरी घास का जूस, नहीं बढेगा मोटापा

Benefits Of Wheatgrass: व्हीटग्रास एक ऐसा सुपरफूड है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं. यह कोलेस्ट्रॉल, एनीमिया सहित अन्य कई तरह की गंभीर बीमारियों में रामबाण औषधि का काम करता है...

Wheatgrass Benefits: बॉडी डिटॉक्स कर नसों में जमा गंदगी बाहर कर देगा इस हरी घास का जूस, नहीं बढेगा मोटापा

बॉडी डिटॉक्स कर नसों में जमा गंदगी बाहर कर देगा इस हरी घास का जूस

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः  एक हेल्दी लाइफ जीने के लिए प्राकृतिक फल, सब्जियों और जड़ी-बूटियों को डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. क्योंकि इनमें शरीर को स्‍वस्‍थ्‍य रखने की असीम शक्‍ति छुपी हुई रहती है. बता दें कि कई ऐसी फल, सब्जियां हैं, जो सेहत के लिए किसी खजाना से कम नहीं हैं. इन चीजों (Benefits Of Wheatgrass) के सेवन से कई तरह की गंभीर बीमारियां दूर रहती हैं. ऐसा ही एक स्वास्थ्यवर्धक खजाना एक मामूली-सी घास है. दरअसल, हम बात कर रहें हैं व्हीटग्रास की. यह एक ऐसा सुपरफूड है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं. यह अंकुरित गेहूं के पौधे (Benefits Of Wheatgrass Juice) की पत्तियों होती हैं, जिन्हें गेहूं के ज्वार भी कहते हैं. यह कई तरह की गंभीर बीमारियों में रामबाण औषधि का काम करता है. आप इसका सेवन जूस के रूप में भी कर सकते हैं..

इन पोषक तत्वों से होता है भरपूर 

व्हीटग्रास आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, एमिनो एसिड, विटामिन ए, सी, ई, के और बी कॉम्प्लेक्स, क्लोरोफिल और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है. बता दें कि व्हीटग्रास की तासीर ठंडी होती है. यही वजह है कि व्हीटग्रास या व्हीटग्रास जूस का सेवन गर्मियों में अधिक किया जाता है. आप इसका सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं. आइए आज हम आपको इससे मिलने वाले फायदे और नुकसान के बारे में बताते हैं...

डायबिटीज मरीजों को बैठने पर मजबूर कर देती हैं ये 4 आदतें, पैरों का हो जाता है बुरा हाल

कोलेस्ट्रॉल कम करे

व्हीटग्रास जूस में हाइपोलिपिडेमिक गुण पाए जाते हैं, ऐसे में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर  व्हीटग्रास जूस पीने से फायदा होता है. इससे  हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है. 

वजन कम करे 

व्हीटग्रास का जूस पीने से चयापचय को बढ़ावा मिलता है और वजन घटाने में मदद मिलती है. बता दें कि व्हीटग्रास में कैलोरी कम होता है और फाइबर से भऱपूर होता है. इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर वजन कम करने में मदद करता है. 

बेस्ट डिटॉक्स ड्रिंक

व्हीटग्रास में  मौजूद क्लोरोफिल शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. दरअसल बॉडी से हार्मफुल टॉक्सिंस और पॉल्यूशन के कण निकालने के लिए क्लोरोफिल नेचुरल डिटॉक्सिफायर का काम करता है.  

ब्लॉकेज की कगार पर पहुंची नसों को खोल देंगे ये 6 फल, खाते ही बैड कोलेस्ट्रॉल भी हो जाएगा कम

एनीमिया की समस्या होती है दूर

एनीमिया की समस्या में व्हीटग्राम का जूस काफी फायदेमंद होता है, यही वजह है कि जिन बच्चों में एनीमिया की समस्या होती है तो उन्हें व्हीटग्रास जूस पीने की सलाह दी जाती है.  

एनर्जी बढ़ाए 

व्हीटग्रास जूस में हाई मात्रा में बी6 और बी12, फोलिक एसिड जैसे बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन्स होते हैं. जिसके रोजाना सेवन से एनर्जी बूस्ट होती है. ऐसे में  अगर आपको कमजोरी महसूस होती है तो रोजाना व्हीटग्रास जूस पिएं. इससे आपको एनर्जी मिलेगी.

ज्यादा व्हीटग्रास जूस पीने के नुकसान (Side Effects Of Drinking Too Much)

  • - बेचैनी की समस्या होती है.
  • - डायरिया और मतली की शिकायत हो सकती है. 
  •  - इसमें मौजूद फाइबर कुछ लोगों को शुरू शुरू में सूट नहीं करता है. 

इसके अलावा अगर आपको गेंहूं से संबंधित किसी भी प्रकार की एलर्जी है तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्‍टर से सलाह  जरूर लें.. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement