लाइफस्टाइल
Health Benefits Of Multivitamins: हेल्दी रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व लेना बहुत जरूरी है. कई बार खाने से इन पोषक तत्वों की पूर्ती नहीं हो पाती हैं इसलिए बहुत से लोग मल्टीविटामिन लेते हैं.
डीएनए हिंदी: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से लोग खुद का ख्याल रखने में लापरवाही करने लगते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं. इन बीमारियों की सबसे बड़ी वजह है शरीर में (Benefits Of Multivitamins) पोषक तत्वों की कमी. क्योंकि हेल्दी रहने के लिए हमारी बॉडी को पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है. जिसमें कई तरह के विटामिन भी शामिल हैं. इन्हें प्राप्त करने का सबसे बेहतरीन तरीका हेल्दी फूड्स हैं. लेकिन फूड्स के जरिए पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स को लेना थोड़ा मुश्किल है.
इसलिए बहुत से लोग मल्टीविटामिन (Multivitamins) लेते हैं. दरअसल ये शरीर से पोषक तत्वों की कमी को दूर करने का काम करते हैं और इससे लोग खुद को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से भी बचा पाते हैं.
मल्टीविटामिन लेने से मिलते हैं कई फायदे (Health Benefits Of Multivitamins)
शरीर को मिलती है एनर्जी
शरीर में विटामिन्स की कमी के कारण थकान और सुस्ती महसूस होती है और इसकी वजह से हाथों और पैरों में लगातार दर्द की समस्या बनी रहती है. ऐसे में काम करना भी काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसी स्थिति में मल्टीविटामिन लेने से शरीर को एनर्जी मिलती है और इससे आप फिट रहते हैं.
यह भी पढ़ें - Foods For Children's Height: बच्चों की हाइट न बढ़ने से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स, तेजी से बढ़ जाएगी लंबाई
स्ट्रेस को कम करने में करता है मदद
मल्टीविटामिन लेने से न केवल आप शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं. इससे तनाव कम होता है और ये टेंशन दूर करने में मदद करता है. इससे स्ट्रेस लेवल कम होता है.
मेमोरी बूस्ट करने का करता है काम
मल्टीविटामिन आपके मेमोरी के लिए बहुत ही फायदेमंद है. क्योंकि ये मेमोरी बूस्ट करने का काम करता है. इससे दिमाग शार्प होता है और इससे आपकी याददाश्त बढ़ती है.
त्वचा भी बनी रहती है हेल्दी
मल्टीविटामिन लेने से मसल कैपेसिटी बढ़ता है. ये फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है. इसके अलावा इससे न केवल आपको स्वस्थ रहने में मदद मिलती है बल्कि आपकी त्वचा भी हेल्दी बनी रहती है.
यह भी पढ़ें - Vitamin A है इतना जरूरी क्यों है, जानिए किन फूड्स में है भरपूर
मल्टीविटामिन लेने के नुकसान
मल्टीविटामिन डॉक्टर की सलाह पर ही लें. क्योंकि मल्टीविटामिन लेने से पेट खराब होने और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. इससे सिरदर्द और चेहरे पर सूजन भी आ सकती हैं. वहीं बहुत से लोगों को इसके सेवन से गले में सूजन की परेशानी हो जाती है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.