Advertisement

Health Benefits Of Kattha: पुरानी से पुरानी सूखी खांसी और सर्दी-जुकाम चुटकियों में होगी खत्म, बस रोजाना इस तरह खाएं कत्था

Kattha Khane Ke Fayde: अगर आप खांसी जुकाम की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना इस तरह से कत्थे का सेवन करें. जल्द ही इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा.. 

Health Benefits Of Kattha: पुरानी से पुरानी सूखी खांसी और सर्दी-जुकाम चुटकियों में होगी खत्म, बस रोजाना इस तरह खाएं कत्था

ऐसे खाएं कत्था, पुरानी से पुरानी सूखी खांसी और जुकाम चुटकियों में होगी खत्म

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कई लोगों को पान बहुत पसंद होता है, इसमें से कुछ लोग मीठा पान खाना पसंद करते हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो बता दें कि केवल पान ही नहीं पान में लगाया जाने वाला कत्था भी काफी फायदेमंद होता है. कत्थे का स्वाद वैसे तो कड़वा होता है, लेकिन ये कड़वा स्वाद वाला कत्था (Kattha Benefits in Hindi), आपकी सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद होता है. इससे सर्दी-जुकाम सहित शरीर की कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से कत्था (Health Tips) खाने के फायदे के बारे में बताने वाले हैं. इसके फायदे जान आप भी कत्था खाना शुरू कर देंगे. तो आइए जानते हैं इसके बारे में...

जानिए कत्था खाने के ये 4 फायदे (Benefits Of Kattha For Health)

स्किन के लिए फायदेमंद (Kattha For Skin)

स्किन में फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन की समस्या है तो कत्था का यूज किया जा सकता है. ये स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद करता है. साथ ही, कत्थे के सेवन से खून को प्यूरीफाई होता है और दाने आदि को कम करने में मदद करता है. 

यह भी पढ़ें -  Vitamin B12 Deficiency: नसों के सिकुड़ने से कमजोरी तक की वजह है इस विटामिन की कमी, जानिए क्या खाते बढ़ेगा लेवल

खांसी में कारगर (Kattha For Cough)

जिन लोगों को लंबे समय तक सर्दी-जुकाम की समस्या परेशान करती है उनके लिए कत्था काफी फायदेमंद होता है. इतना ही नहीं खांसी में ये सबसे कारगर तरीके से काम करता है. ये गले को शांत करने के साथ खराश से आराम दिलाता है और ये बार-बार होती सूखी खांसी को कम करने में भी मददगार है. 

माउथ अल्सर में लाभकारी (Kattha For Mouth Ulcer)

माउथ अल्सर में भी कत्था का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद होता है. माउथ अल्सर एक प्रकार का इंफेक्शन है और कत्था एंटीबैक्टारियल है जो इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है और माउथ अल्सर से निजात दिलाता है. 

यह भी पढ़ें - Skin Care Tips: चेहरे से दाग-धब्बे हो जाएंगे गायब, लगाएं तुलसी से बना फेस पैक- विधि 

इस तरह करें कत्थे का सेवन (How To Use Kattha)

कत्था का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि आप इसे पानी में उबाल लें और फिर इसका सेवन करें. इसके अलावा स्किन के लिए आप इसके लेप के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में अगर खांसी की पुरानी समस्या है तो अपने मुंह में कत्था दबा कर रखें. इन तमाम तरीकों से कत्थे का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement