Advertisement

डायबिटीज से लेकर मोटापा कंट्रोल करने तक, इस लाल फल के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Plum Benefits: आलूबुखारा एक स्वादिष्ट और रसीला फल है जो न केवल स्वाद में अच्छा होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. यह फल मधुमेह से लेकर मोटापे को नियंत्रित करने जैसी कई समस्याओं को रोकने में मदद करता है.

Latest News
डायबिटीज से लेकर मोटापा कंट्रोल करने तक, इस लाल फल के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Plum Benefits

Add DNA as a Preferred Source

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खान-पान को लेकर लापरवाही और खराब लाइफस्टाइल के कारण कई तरह की बीमारियां हो रही हैं. इनमें से डायबिटीज और मोटापा सबसे आम समस्या बन गई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में मौजूद आलूबुखारा इन दोनों समस्याओं का समाधान हो सकता है. आलूबुखारा जिसे प्लम भी कहते हैं, एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है. यह न सिर्फ मीठा होता है बल्कि इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए यहां जानते हैं कि आलूबुखारा सेहत के लिए कितना फायदेमंद है.

आलूबुखारा खाने के फायदे

पाचन तंत्र को बनाता है दुरुस्त
आलूबुखारा में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है. यह कब्ज की समस्या से राहत दिलाने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है. फाइबर आपके मल को नरम बनाता है, जिससे मल त्याग में आसानी होती है.

दिल को रखता है स्वस्थ
आलूबुखारा पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जबकि मैग्नीशियम दिल की मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है. एंटीऑक्सीडेंट दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं.

डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार
आलूबुखारे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसकी वजह से इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता है. इसके अलावा आलूबुखारे में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. आलूबुखारे के नियमित सेवन से डायबिटीज का खतरा दूर हो सकता है.

वजन घटाने में करता है मदद
आलूबुखारा कैलोरी में कम और फाइबर से भरपूर होता है. फाइबर आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आपको बार-बार खाने का मन नहीं करता. यह वजन घटाने में मदद कर सकता है.

हड्डियों को बनाता है मजबूत
आलूबुखारे में कैल्शियम और विटामिन के पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. इससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों को रोकने में मदद मिल सकती है. विटामिन के हड्डियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है, जबकि कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है.

त्वचा के लिए फायदेमंद
आलूबुखारे में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं. यह त्वचा की उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में भी मदद कर सकता है. एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स  से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, जिससे झुर्रियां और दाग-धब्बे कम होते हैं.


यह भी पढ़ें:Weight Loss Drink: इस देसी ड्रिंक से करें सुबह की शुरुआत, कुछ ही दिनों में मिलेगी पतली बलखाती कमर


इम्यूनिटी को बढ़ाता है
आलूबुखारे में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। विटामिन सी शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है, जबकि एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं.

आलूबुखारे का सेवन कैसे करें?
आप आलूबुखारे को ताजा, सुखाकर या जूस के रूप में खा सकते हैं. आप इसे दही, सलाद या ओट्स में मिलाकर भी खा सकते हैं. सूखे आलूबुखारे को रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से और भी ज्यादा फायदे मिलते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)    

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement