Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

रोज सुबह पानी के साथ लें इस लकड़ी का पाउडर, सेहत को मिलेंगे कमाल के फायदे

Cinnamon water Benefits: दालचीनी एक ऐसा मसाला है जो सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से कई बीमारियों को दूर रखने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं इसके कुछ आम फायदों के बारे में यहां.

Latest News
रोज सुबह पानी के साथ लें इस लकड़ी का पाउडर, सेहत को मिलेंगे कमाल के फायदे

 cinnamon water benefits

Add DNA as a Preferred Source

हमारे किचन में कई ऐसे मसाले पाए जाते हैं जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि औषधीय गुणों की खान भी हैं जो कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं. आयुर्वेद में सदियों से इनका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है. ऐसा ही एक मसाला है दालचीनी पाउडर का सेवन. रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ दालचीनी पाउडर का सेवन करने से आपको कई जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. आइए यहां जानते हैं दालचीनी का पानी सेहत को क्या-क्या फायदे पहुंचाता है.

दालचीनी के फायदे  

दिल के स्वास्थ्य के लिए
दालचीनी दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है और हार्ट की बीमारियों के खतरे को दूर करने में भी मदद मिलती है.

सूजन और दर्द से राहत
दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर में पुरानी सूजन की कई बीमारियों को ठीक करने में कारगर हो सकते हैं. दालचीनी का सेवन शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है, जिससे जोड़ों के दर्द, गठिया समेत कई सूजन संबंधी स्थितियों में राहत मिल सकती है.

वजन घटाने में कारगर
दालचीनी वजन कम करने में भी काफी कारगर मानी जाती है. यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जिससे शरीर की चर्बी तेजी से बर्न होती है. यह मीठा खाने की क्रेविंग को भी कम करने में मदद करती है, जिससे वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.

पाचन को रखें दुरुस्त
दालचीनी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में बहुत कारगर मानी जाती है. इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो पेट की बीमारियों के खतरे को दूर करते हैं और आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, जिससे पाचन बेहतर होता है.


यह भी पढ़ें:भारत के इस राज्य में प्रेग्नेंट होने क्यों आती हैं विदेशी महिलाएं? वजह सुनकर खुली रह जाएंगी आंखें


ब्लड शुगर में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजो के लिए दालचीनी काफी फायदेमंद होती हैं. यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

कैसे करें सेवन
हर सुबह खाली पेट आप एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर अच्छी तरह मिलाकर पी सकते हैं. आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं. यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement