Advertisement

Brazil Nuts Benefits: इस एक ड्राई फ्रूट से कंट्रोल में आ जाएगा थायराइड, दिल और दिमाग दोनों रहेगा दुरुस्त 

Health Benefits of Brazil Nuts: अगर आप थायराइड की समस्या से परेशान हैं, तो आज से ही अपनी डाइट में 'ब्राजील नट्स' शामिल करें. इससे आपका दिल और दिमाग दोनों दुरुस्त रहेगा.

Brazil Nuts Benefits: इस एक ड्राई फ्रूट से कंट्रोल में आ जाएगा थायराइड, दिल और दिमाग दोनों रहेगा दुरुस्त 

इस एक ड्राई फ्रूट से कंट्रोल में आ जाएगा थायराइड, दिल-दिमाग दोनों रहेगा दुरुस्त

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वैसे तो सभी ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ड्राई फ्रूट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो थायराइड (Brazil Nuts Benefits) में रामबाण दवा का काम करता है. जब हम ड्राई फ्रूट्स का नाम लेते हैं, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में काजू, बादाम, पिस्ता आदि का नाम आता है. लेकिन, इसका नाम शायद ही आपने ड्राई फ्रूट्स के लिस्ट में कभी सुना होगा. हम बात कर रहें हैं ब्राज़ील नट्स के बारे में. ये सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसके सेवन से कई तरह की गंभीर बीमारियां दूर भागती हैं, आइए जानते हैं, इसके बारे में...

थायराइड का रामबाण इलाज है ब्राजील नट्स

दरअसल, ब्राज़ील नट्स सेलेनियम का अच्छा स्रोत है और सेलेनियम थायराइड हार्मोन के स्तर में सुधार करने का कार्य करता है. ऐसे में आप आप ब्राज़ील नट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. सेलेनियम की कमी की वजह से आपको आंतों में समस्‍या, पाचन में दिक्‍कत आना, किडनी में दिक्‍कत आना और एचआइवी संक्रमण की संभावना होती है. 

यह भी पढ़ें- Diabetes Remedies: सड़क किनारे दिखने वाले ये फूल गिरा देते हैं ब्लड शुगर, एसिडिटी से लेकर जोड़ों का दर्द तक हो जाएगा खत्म

 

ब्राजील नट्स के हैं कई और भी फायदे

हार्ट हेल्थ में फायदेमंद 

ब्राज़ील नट्स में सेलेनियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा इसमें हेल्दी फैट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ओवरऑल हार्ट हेल्थ के लिए बहुत ही  फायदेमंद होता है.

वजन कम करने में करता है मदद

इतना ही नहीं इसमें फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है, जिससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है, साथ ही भूख लंबे समय तक शांत रहती है. ऐसे में आप जंक फूड या ओवर ईटिंग से बचते हैं और आपका वजन कंट्रोल में रहता है. 

यह भी पढ़ें- Cholesterol Remedy: छाछ में ये एक चीज मिलाकर पीने से ही डिटॉक्स हो जाएंगी धमनियां, नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल भी आ जाएगा बाहर

दिमाग की शक्ति बढ़ाता है

ब्राजील नट्स से मस्तिष्क के कार्य में सुधार किया जा सकता है और इसमें मौजूद एलेजिक एसिड और सेलेनियम  दोनों ही आपके दिमाग को फायदा पहुंचाते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement