लाइफस्टाइल
Kangra Tea Health Benefits: कांगड़ा टी सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद है, यह सर्दी-जुकाम को कम करने के साथ वेट लॉस में भी मददगार है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
डीएनए हिंदीः देश में ऐसी कई चाय की पत्तियों का उत्पादन होता है, जो काफी महंगी और दुर्लभ हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे टी के बारे में बताने वाले हैं, जो देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हो चुकी है. दरअसल हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा टी (kangra tea) के बारे में. इस खास चाय की पत्ती को भी जीआई टैग मिल चुका है और (Himachal Pradesh Tea) अब दुनियाभर में इसके लिए दरवाजे खुल गए हैं. ऐसे में अब इस खास (Kangra Tea Health Benefits) चाय की पत्ती को यूरोपियन बाजारों में भी हरि झंडी मिल जाएगी. अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर इस चाय में ऐसा क्या है जो इसे बाकी चाय से अलग बनाता है.
अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि (Kangra Tea Gi Tag) कांगड़ा टी वाली पत्तियों को लोग ग्रीन टी और ब्लैक टी जैसी कई प्रकार की चाय में इस्तेमाल करते हैं और ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, इतना ही नहीं pib.gov.in की रिपोर्ट के अनुसार चाय के रसायन कोरोना के वायरस को निष्क्रिय करने का काम करते हैं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में.
कांगड़ा टी में हैं कई फायदे (Kangra Tea Benefits)
हिमाचल की ये खास चाय कोरोना के दवा के रूप में उपयोग किया जा सकता है. दरअसल, कांगड़ा चाय प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी उपयोगी है. इसके अलावा कांगड़ा चाय एचआईवी में उपयोग होने वाली दवाओं से भी ज्यादा प्रभावशाली है और यह चाय कोरोना वायरस से लड़ने में काफी कारगार साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें - Darjeeling Tea: चांदनी रात में खास लोग ही क्यों तोड़ते हैं चाय की ये पत्तियां, ब्रिटेन का शाही परिवार भी है इसका दीवाना
सबसे अधिक कैटेचिन
कांगड़ा टी में सबसे ज्यादा कैटेचिन (Catechins) पाया जाता है, जो एक प्रकार का पॉलीफेनोल या फ्लेवोनोइड्स की तरह है और इसी की वजह से इसका स्वाद और रंग आता है. दरअसल कैटेचिन, वही तत्व है जिसकी वजह से लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं.
इम्यूनिटी बूस्टर, एंटीऑक्सीडेंट से है भरपूर
इतना ही नहीं कांगड़ा टी में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होता है. इसलिए हिमाचल में आज भी लोग इसे एक इन्यूनिटी बूस्टर टी के रूप में लेते हैं. यह सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है.
कांगड़ा टी में हैं ये विटामिन और मिनरल्स
कांगड़ा टी में मौजूद विटामिन और खनिज स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं. इसमें कैल्शियम, फोलिक एसिड, विटामिन बी 1, विटामिन बी 2, विटामिन बी 6 और जिंक पाया जाता है. कांगड़ा टी पीने के कई और भी फायदे हैं. यह सर्दी-जुकाम को कम करने के साथ वेट लॉस में भी मददगार है, इतना ही नहीं यह खास चाय स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होता है.
यह भी पढ़ें - Side Effect Of Rusk-Tea: रस्क और चाय का चस्का आंत में बना रहा छाले, ये 4 लोग बिलकुल न खाएं
इतना जी नहीं इसके एंटीऑक्सीडेंट दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है और ये स्ट्रेस कम करता है, इसके अलावा ये नींद को बेहतर बनाता है और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मददगार है.
कांगड़ा टी बनाने का तरीका (How To Make Kangra Tea)
कांगड़ा टी बनाने के लिए हर कप के लिए एक चम्मच कांगड़ा टी मिला कर पानी में उबाल लें और फिर इसे एक मिनट के लिए ठंडा होने दें. स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.