लाइफस्टाइल
Best Markets for Hariyali Teej Shopping: सावन महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है. इस दिन महिलाएं शिव-पर्वती की आराधना कर अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए प्रार्थना करती हैं.
Hariyali Teej 2025 Shopping: सावन में महिलाएं हरियाली तीज का व्रत रखती है. सावन की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है. इस दिन महिलाएं शिव-पर्वती की आराधना कर अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए प्रार्थना करती हैं. इस साल हरियाली तीज का व्रत 27 जुलाई को रखा जाएगा. हरियाली तीज पर महिलाएं नए-नए कपड़े, नई-नई चूड़ियां खरीदती हैं. आप खरीदारी के लिए दिल्ली की इन मार्केट में जा सकती हैं. हरियाली तीज की शॉपिंग के लिए यह मार्केट बेस्ट हैं. यहां आपको सभी सामान बजट में मिलेगा.
दिल्ली की चांदनी चौक मार्केट बहुत ही फेमस है. किसी भी तरह की खरीदारी के लिए आप यहां जा सकती है. हरियाली तीज पर कपड़े और ज्वेलरी लेनी है तो आप चांदनी चौक से शॉपिंग कर सकती है.
दिल्ली की सरोजनी नगर मार्केट लड़कियों के लिए काफी फेमस है. आप हरियाली तीज के मौके पर यहां से शॉपिंग कर सकती हैं. यहां कपड़ों के अलावा गहने, चूड़ियां, सैंडल और हैंडबैग खरीद सकती हैं.
डिजाइनर सूट, लहंगे और साड़ियां खरीदने के लिए आप करोल बाग मार्केट का रुख कर सकती हैं. यह कपड़ों की खरीदारी के लिए बेस्ट है. आपको यहां पारंपरिक ज्वेलरी और रंग-बिरंगी चूड़ियां भी मिलेंगी. तीज की तैयारी के लिए सामान खरीदना है तो यहां जा सकती हैं.
उत्तर पूर्वी दिल्ली में स्थित भजनपुरा की मार्केट खरीदारी के लिए अच्छी है. यहां पर अच्छे दाम पर सूट, साड़ी और लहंगा खरीद सकते हैं. ज्वेलरी सेट, मेहंदी की कोन, बिंदी, चूड़ियां और कपड़ों के लिए आप भजनपुरा की मार्केट में जा सकती हैं. यह शॉपिंग के लिए बेस्ट है.
साड़ी, सूट, कपड़ों और ज्वेलरी की खरीदारी के लिए लक्ष्मी नगर मार्केट का रूख कर सकते हैं. आपको लक्ष्मी नगर मार्केट में सही बजट में सारा सामान मिल जाएगा. यह सभी मार्केट बजट-फ्रेंडली शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.