लाइफस्टाइल
Harela 2025: उत्तराखंड का फेमस लोकपर्व हरेला की शुरुआत आज से हो रही है. उत्तराखंड में हरेला पर्व से ही सावन महीने की शुरुआत मानी जाती है.
Harela Festival Wishes Messages: उत्तराखंड का हरेला पर्व हरियाली का प्रतीक माना जाता है. इस दिन से ही सावन की शुरुआत मानी जाती है. उत्तराखंड के कुमाऊं में हरेला एक खास पर्व है. रिंगाल की टोकरी में तिमिल और मालू के पत्तों में हरेला बोया जाता है. इस टोकरी में पत्ते बिछाकर मिट्टी डाली जाती है जिसमें जौ, गेहूं, मक्का, गहत, सरसों, उड़द और भट्ट डालकर बोया जाता है. इसे दसवें दिन काटा जाता है. आप हरेला के पर्व पर अपने प्रियजनों को यहां से शुभकामनाएं भेज सकते हैं.
हरयो पर्व की लाख-लाख बधाई
हरियाली, खुशियाँ आनी संपन्नता ल्यावै ई हरयो
हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
हर्याव आई हर्याव आई
चौ दिशी बहार आई
भ्यार जाई घर आई
चैली बेटी मैत आई
लग्गै सोण हर्याव क त्यार आई
जी रया जाग रया बची रया
हर साल हर्याव मनूनें रया
शिव ज्यू के नवूनें रया
हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
हरेला पर्व आपके जीवन में उजाला और समृद्धि लाए
हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
तुमकैं सबनै हरयो पर्व की लाख-लाख बधाई
ई हरयो तुमकैं सुख-संपत्ति ल्यै
ई हरयो तुमारी जिंदगी मा नई शुरुआत ल्यै
हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
प्रकृति का आशीर्वाद सदा आपके जीवन में हरियाली और समृद्धि भरता रहे
हरियाली का ये पावन त्योहार, लाए आपके जीवन में बहार
मुबारक हो आपको हरेला पर्व का त्योहार
हरी भरी बने रहे फुलवारी सबकी, हरी भरी बने रहे खुशियां सबकी,
हरा भरा हो हर घर मंगल काज, हरियाली सा खिले हर घर परिवार
हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
प्रकृति को समर्पित उत्तराखंड के लोकपर्व पर्व
हरेला की हार्दिक शुभकामनाएं
नाचले गा ले हमारे साथ
आई है हरेला खुशियों के साथ
मस्ती में झूम और खीर-पूरे खा
और न कर तू दुनिया की परवाह
हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.