लाइफस्टाइल
Tips To Prevent Hairy Caterpillar: कैटरपिलर स्पंज को हेयरी इल्ली, भूइला और जड़ेर जैसे कई नामों से जाना जाता है, ये कीड़े स्किन इंफेक्शन समेत कई तरह की गंभीर बीमारियां पैदा करते हैं.
डीएनए हिंदी: बरसात के मौसम में कीड़े-मकोड़े ज्यादा पनपते हैं और आस-पास के इलाकों में फैलने लगते हैं. इनमें से कई कीड़े खतरनाक होते हैं और गंभीर बीमारियां पैदा करते हैं. ऐसा ही एक कीड़ा है हेयरी कैटरपिलर स्पंज (Hairy Caterpillar Spong), जिसे भारत में हेयरी इल्ली, भूइला और जड़ेर जैसे कई स्थानीय नामों से जाना जाता है. बता दें ये कीड़े सब्जियों, घर में लगे पौधों से आ जाते हैं और परदों, बिस्तर व दीवार पर टंगे कपड़ों से (Tips To Prevent Hairy Caterpillars) चिपक जाते हैं. इसके जरिए ये इंसानी शरीर तक आसानी से पहुंच जाते हैं और स्किन इंफेक्शन समेत कई तरह की गंभीर बीमारियां पैदा करते हैं. आइए जानते हैं कि कैटरपिलर स्पंज किन बीमारियाें की वजह बनता है और इनसे होने वाली बीमारियाें से कैसे बचा जाए..
शरीर में पैदा करते हैं एक्जिमा
ये कीड़े शरीर में रैशेज पैदा करते हैं, जिसे हेयरी कैटरपिलर रैश भी कहा जाता है. दरअसल, इन कीड़ों के शरीर पर लगे स्पंज में कुछ ऐसा पदार्थ होता है, जिसे छूने से शरीर में एलर्जी या इंफेक्शन होने लगती है और ये पदार्थ इतना तेज होता है कि इसके छूते ही एक्जिमा (Eczema) हो जाता है. इससे स्किन पर पित्ती हो जाती है और ये पित्ती इतनी तेज फैलती है कि शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तेजी समस्या बढ़ने लगती है. इससे शरीर में तेज खुजली होती है और शरीर लाल पड़ जाता है.
यह भी पढ़ें: AC Side Effects: जोड़ों में दर्द और सांस में दिक्कत की वजह एसी भी है, चिल्ड रूम में रहने के हैं ये गंभीर नुकसान
जानिए घरेलू उपचार
इस कीड़े के काटने या डंक मारने पर एहतियात जरूर बरतना जरूरी है. इसके काटने पर आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं. अगर आपको ये कीड़ा डंक मारे तो सबसे पहले त्वचा में इस कीड़े के डंक, टिक या बाल को हटा दें और प्रभावित क्षेत्र को साबुन और पानी से धोएं. इससे शरीर में एलर्जी होने का खतरा कम हो जाएगा. इसके अलावा सूजन से निजात पाने के लिए कम से कम 10-15 मिनट के लिए आइस पैक भी लगा सकते हैं. संभव हो तो प्रभावित क्षेत्र को ऊपर उठाएं ताकि सूजन को कम करने में मदद मिल सके. साथ ही खुजली से पड़े फफोले को फोड़ने से बचें.
यह भी पढ़ें: Cholesterol Remedy: परेशान हैं हाई कोलेस्ट्रॉल से तो ट्राई करें यह आयुर्वेदिक दवाई, खून में जमा फैट भी निकल जाएगा
डाॅक्टर की लें सलाह
घरेलू उपचार केे साथ चिकित्सकीय सलाह लेना भी जरूरी है. इसके लिए डाॅक्टर आपको इंजेक्शन या कुछ क्रीम आदि भी दे सकते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक, इससे बचाव के लिए जरूरी है की हरी सब्जियों को बाजार या खेतों से लाकर थोड़ी देर धूप में ही बाहर रख दें. ताकि अगर इसमें कीड़ा हो भी तो निकल जाए. इसके अलावा, गार्डन की सफाई रखें और परदों-बेडशीट्स की नियमित सफाई करें और उन्हें बदलते रहें.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.