लाइफस्टाइल
Haircare Tips: आजकल प्रदूषण और गलत खान-पान की वजह से बालों की समस्याएं काफी बढ़ गई हैं. ऐसे में गुड़हल और सरसों के तेल का मिश्रण बालों में लगाने से आपके बाल नेचुरली स्वस्थ और चमकदार हो सकते हैं.
सरसों का तेल सदियों से भारतीय घरों में बालों की देखभाल का एक प्रमुख हिस्सा रहा है. यह तेल न केवल बालों को पोषण देता है बल्कि उन्हें मजबूत भी बनाता है. अक्सर कहा जाता है कि सरसों के तेल को नियमित रूप से लगाने से बाल घुटनों तक बढ़ते हैं. आयुर्वेद में बालों की देखभाल के लिए प्राकृतिक उपायों का इस्तेमाल किया जाता रहा है. इन्हीं में से एक है सरसों के तेल में गुड़हल के फूल मिलाकर बालों में लगाना. यह मिश्रण बालों को घना, लंबा और चमकदार बनाने के लिए जाना जाता है. आइए जानते हैं कि यह मिश्रण बालों के लिए किस तरह फायदेमंद है और इसे कैसे बनाया जाता है.
सरसों के तेल और गुड़हल के फायदे
यह भी पढ़ें:Health Tips: रात को सोने से पहले कभी ना खाएं ये चीजें, वरना उड़ जाएगी रातों की नींद
गुड़हल और सरसों का तेल कैसे बनाएं और लगाएं
एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें ताजे गुड़हल के फूल डालें. धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं. तेल को ठंडा होने दें और फिर कांच की बोतल में भर लें. इस तेल को हफ्ते में दो बार बालों की जड़ों में लगाएं और हल्की मालिश करें. तेल को रात भर लगा रहने दें और सुबह शैम्पू से धो लें. बेहतर नतीजों के लिए आप इस तेल को हफ्ते में तीन बार भी लगा सकते हैं.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)
खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.