Advertisement

Haircare Tip: बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कॉफी, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Coffee For Hair: कॉफी सिर्फ सुबह की ताजगी देने वाली ड्रिंक नहीं है, बल्कि यह आपके बालों के लिए एक प्राकृतिक उपचार भी हो सकती है. कॉफी में मौजूद कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट आपके बालों को कई तरह से फायदेमंद होता हैं.

Latest News
Haircare Tip: बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कॉफी, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Haircare tips 

Add DNA as a Preferred Source

कॉफी अपनी खुशबू और स्वाद के लिए जानी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद हो सकती है? कॉफी सिर्फ एक ड्रिंक नहीं बल्कि एक प्राकृतिक हेयर केयर प्रोडक्ट भी है. कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, कैफीन और अन्य पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाने, बालों का झड़ना कम करने और बालों को चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं. आइए यहां जानते हैं कि कॉफी बालों के लिए किस तरह फायदेमंद है और इसका इस्तेमाल बालों पर कैसे किया जा सकता है. 

कॉफी के फायदे

बालों का विकास को बढ़ाता है
कॉफी में मौजूद कैफीन बालों के रोम में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है. इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है और वे मजबूत बनते हैं. इसके अलावा कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को नुकसान से बचाते हैं और उन्हें स्वस्थ रखते हैं.

स्कैल्प को एक्सफोलिएट करती है
कॉफी में प्राकृतिक एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं. यह आपके स्कैल्प पर जमी गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है. यह आपके स्कैल्प को साफ करता है और बालों के रोम को खोलता है.

बालों को मजबूत बनाती है
कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे बाल मजबूत और स्वस्थ रहते हैं. यह बालों के शाफ्ट को मजबूत बनाता है और उन्हें टूटने से बचाता है.

बालों को प्राकृतिक रंग देता है
कॉफी में मौजूद पिगमेंट बालों को प्राकृतिक रंग प्रदान करते हैं. यह सफेद बालों को कम करने और आपके बालों को चमकीला रंग देने में मदद कर सकता है.

बालों को नमी प्रदान करती है
कॉफी में मौजूद तत्व बालों को नमी प्रदान करते हैं और उन्हें रूखा होने से बचाते हैं. यह बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है.

डैंड्रफ को कम करती है
कॉफी में एंटीफंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ  को कम करने में मदद करते हैं. यह स्कैल्प को स्वस्थ रखता है और खुजली को कम करता है.


यह भी पढ़ें:सर्दियों के लिए सेहत के लिए अमृत है घी, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल करने के तरीके


कॉफी का इस्तेाल कैसे करें

कॉफी स्क्रब 
कॉफी में चीनी या नमक मिलाकर स्क्रब बनाएं. इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और धीरे से मसाज करें. यह स्कैल्प को एक्सफोलिएट करता है, डेड स्किन सेल्स को हटाता है और बालों के विकास को बढ़ाता है.

कॉफी हेयर मास्क 
कॉफी, दही, अंडा और जैतून का तेल मिलाकर हेयर मास्क बनाएं. इस हेयर मास्क को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाकर 30 मिनट तक के लिए छोड़ दें. फिर शैम्पू और कंडीशनर से धो लें. यह बालों को पोषण देता है और उन्हें मुलायम बनाता है.

कॉफी हेयर रिन्स
कॉफी को पानी में उबालकर ठंडा कर लें. शैम्पू करने के बाद इस पानी से बाल धोएं. इससे बाल चमकदार बनते हैं और गंदगी भी दूर होती है.

कॉफी हेयर डाई
कॉफी पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे अपने बालों पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर शैम्पू और कंडीशनर से धो लें. यह बालों को काला करने में मदद करता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement