लाइफस्टाइल
Mustard Oil For Hair: बालों के लिए सरसों का तेल बहुत ही फायदेमंद होता है. आप सरसों के तेल में इन चीजों को मिलाकर लगाते हैं तो इससे आपको फायदा मिलेगा.
Mustard Oil For Hair Growth: आप बालों के झड़ने और गिरने से परेशान हैं और आपके बाल ग्रोथ भी नहीं कर रहे हैं तो यह पोषण की कमी के कारण हो सकता है. ऐसे में आपको बालों की ग्रोथ तेज करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए. आजकल शैंपू-कंडीशनर जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. आपको बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और ग्रोथ तेज करने के लिए सरसों के तेल का ऐसे इस्तेमाल करना चाहिए.
बालों के लिए सरसों का तेल में मिलाएं ये चीजें
आप बालों की ग्रोथ को तेज करने के लिए सरसों के तेल में काले तिल और अमरबेल मिलाकर तेल तैयार कर सकते हैं. आप इन सरसों के तेल, काले तिल और अमर बेल से हेयर ग्रोथ के लिए तेल बना सकते हैं.
तेल बनाने की विधि
- एक बर्तन में सरसों के तेल को गर्म करने के लिए रखें. इसके बाद इसमें काले तिल को कूटकर मिक्स करें. इसमें अमरबेल डाले और तीनों चीजों को गर्म करें. इसे गैस से उतार लें
कैसे करें इस्तेमाल?
आप इस तेल को एक बोतल में भरकर रख लें इसके बाद इसे हफ्ते में एक-दो बार इस्तेमाल करें. रात को इसे लगाकर मालिश करें और फिर सुबह बालों को अच्छे से धो लें.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.