Advertisement

Hair Fall Control Oil: बालों पर चलता है इस तेल का जादू, सप्ताह में एक बार लगाने से जड़ों तक मजबूत हो जाएंगे बाल

आज के समय में कम उम्र में ही बाल झड़ने और रुखेपन से लोग गंजेपन का शिकार हो रहे हैं. इसकी वजह खराब खानपान और अनियमित दिनचर्या भी है. करी पत्ता उपाय हेयर फाॅल की समस्या से खत्म कर सकता है. 

Latest News
Hair Fall Control Oil: बालों पर चलता है इस तेल का जादू, सप्ताह में एक बार लगाने से जड़ों तक मजबूत हो जाएंगे बाल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Hair Fall Prevent Oil And Remedies) साउथ इंडियन फूड से लेकर दाल और तड़के में इस्तेमाल किया जाने वाला करी पत्ता स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए संजीवनी का काम करता है. यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसे मिलपे वाले पोषक तत्व स्कैल्प से लेकर बालों को जड़ों से मजबूत और घना करते है. इसमें मिलने वाले आॅक्सीडेंट स्ट्रेस को कम करते हैं. करी पत्ते का इस्तेमाल आप खाने से लेकर इसके तेल का इस्तेमाल बालो में लगाने में कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बालो के लिए फायदे और लगाने का तरीका...

Foods For Summer Heat: गर्मियों की डाइट में शामिल करें ये 5 कूलिंग फूड्स, वेट लाॅस के साथ शरीर को मिलेंगे कई फायदे

इन पोषक तत्वों से भरपूर होता है करी पत्ता

करी पत्ता दर्जनों पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन बी2, विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम होते हैं. यह बालों को सेहत मंद रखने में बेहद फायदेमंद होता है. इसमें एंटी फंगल से लेकर एंटी आॅक्सीडेंट, एंटी इंफ्रलेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल प्राॅपर्टीज पाई जाती है. यह बालों को जड़ों से मजबूत करने के साथ ही उनके रुखेपन, स्कैल्प की समस्याओं को भी दूर करते हैं. यह बालों के साथ स्किन की चमक भी बढ़ाता है. 

ऐसे करें करी पत्ते का बालों पर इस्तेमाल 

Jamun Seeds For Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए संजीवनी है इस नीले फल की गुठली, मिनटों में कंट्रोल करती है हाई ब्लड शुगर

करी पत्ता और कलौंजी का तेल

बालों झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं तो नारियल का तेल लें. उसमें करी पत्ता और कलौंजी मिला लें. इसे हल्का सा गर्म कर लें. अब इस तेल से बालों की जड़ों और स्कैल्प पर अच्छे से मसाज करें. इस तेल को सप्ताह में कम से कम एक से दो बार लगाएं. नियमित रूप से ऐसा करने पर बाल जड़ों से मजबूत और शाइनी हो जाएंगे. 

Dal For Uric Acid: हाई यूरिक एसिड के मरीज भी डाइट में शामिल कर सकते हैं ये दाल, नहीं होगी दर्द और सूजन की परेशानी

करी पत्ते का बना सकते हैं हेयर 

करी पत्ते को तेल ही नहीं हेयर पैक बनाकर भी बालों पर लगाया जा सकता है. इसके लिए करी पत्ते को अच्छे से पीस लें. अब इसे काॅफी पाउडर के साथ मिलकर इसका हेयर पैक तैयार कर लें. इसे नारियल तेल में मिक्स करके अच्छे से बालों पर लगाएं. यह आपके हेयर फाॅल की समस्या दूर करने के साथ ही बालों को जड़ों से मजबूत कर देगा. इसका नियमित इस्तेमाल बालों को काला कर देगा. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement