लाइफस्टाइल
Hair Care At Home: बालों की अच्छी देखभाल के लिए आप इन नुस्खों को अपना सकते हैं. इन्हें अपनाने से बालों की समस्याओं जैसे बालों के झड़ने, खुजली और डैंड्रफ को दूर कर सकते हैं.
Balo ki Dekhbhal ke Tips: अगर बाल झड़ने लगते हैं तो बाल गुच्छे में टूटते हैं. बालों के झड़ने, डैंड्रफ और स्कैल्प में खुजली भी परेशान करती हैं. बालो से जुड़ी इन समस्याओं को दूर करने के लिए आपको देसी नुस्खे को अपनाना चाहिए. आप घर पर डेली इस्तेमाल की इन चीजों से बालों की देखभाल के लिए हेयर मास्क बना सकते हैं. बालों पर इन्हें लगाने से आपको फायदा मिलेगा. चलिए इसके बारे में जानते हैं.
बालों की देखभाल के लिए देसी नुस्खा
- 2 चम्मच प्याज का रस
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
- 2 चम्मच कैस्टर ऑयल
- 1 चम्मच नारियल तेल
- 1 चम्मच मेथी दानों का पाउडर
ऐसे करें तैयार
आपको इसे बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा जेल और प्याज के रस को मिक्स करना है. इसके बाद इसमें कैस्टर ऑयल और नारियल तेल मिलाना है. इसमें मेथी दानों का पाउडर मिलाना है. इन सभी चीजों को मिलाकर अच्छे से पेस्ट बना लें.
कैसे लगाएं?
सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद बालों की देखभाल के लिए यह देसी नुस्खा तैयार है. आपको इस पेस्ट को बालों पर और स्कैल्प पर लगाना है. इसे अच्छे से लगाएं और करीब 1 घंटा सूखने के बाद धो लें. आप इस नुस्खे को हफ्ते में एक-दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपके बालों का झड़ना कम होगा और ग्रोथ तेज होगी.
यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.