Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Hair Dye Side Effects: बालों पर बार-बार हेयर डाई लगाना पहुंचा सकता है नुकसान, महंगा पड़ सकता है बाल कलर करने का शौक

Hair Dye Disadvantages: बालों को रंगना आज के समय में एक फैशन ट्रेंड बन गया है. वहीं कई लोग सफेद बालों को काला करने के लिए बार-बार डाई करते हैं. लेकिन, बार-बार बालों पर केमिकल मिले डाई लगाने से बालों और स्कैल्प पर बुरा असर पड़ सकता है और इससे आपको कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

Latest News
Hair Dye Side Effects: बालों पर बार-बार हेयर डाई लगाना पहुंचा सकता है नुकसान, महंगा पड़ सकता है बाल कलर करने का शौक

hair dye

Add DNA as a Preferred Source

Hair Dye Disadvantages: बालों को रंगना आज के समय में एक फैशन ट्रेंड बन गया है. वहीं कई लोग सफेद बालों को काला करने के लिए बार-बार डाई करते हैं. लेकिन, बार-बार बालों पर केमिकल मिले डाई लगाने से बालों और स्कैल्प पर बुरा असर पड़ सकता है और इससे आपको कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

लगातार हेयर कलर के इस्तेमाल से बालों में (Hair Damage From Hair Dye) रूखापन आना और कमजोर होकर झड़ना आम है. कई मामलों में हेयर कलर स्कैल्प को भी ड्राई और सेंसिटिव बना देता है, जिससे खुजली और जलन जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं इसकी वजह से आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. 

बालों पर हेयर डाई लगाने के नुकसान

एक्सपर्ट्स के मुताबिक केमिकल वाले हेयर डाई के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. ये रंग आंखों के लिए भी हानिकारक साबित हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में कई बार इनमें मौजूद केमिकल्स जैसे अमोनिया और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड उनकी नैचुरल नमी को खत्म कर देते हैं. इससे बाल रूखे, कमजोर और बेजान हो सकते हैं. इसकी वजह से बालों की जड़ें कमजोर पड़ने लगती हैं और बाल जल्दी टूटने लगते हैं, जिससे हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है. 

यह भी पढ़ें: Leather vs Fabric Sofa: लेदर या फेब्रिक, सेहत के लिहाज से कौन सा सोफा होता है बेहतर?

इन समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना

  • स्कैल्प पर जलन और एलर्जी का खतरा होना
  • बालों का पतला होना और घनापन कम होना
  • बालों की बनावट में बदलाव
  • गंभीर बीमारियों का खतरा

कैसे बचें इसके खतरे से?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ सावधानियां बरतकर बालों को नुकसान से बचा सकते हैं. इसके लिए अमोनिया-फ्री और नैचुरल डाई का इस्तेमाल करें और केमिकल-फ्री हर्बल कलर, हिना या वेजिटेबल-बेस्ड डाई का इस्तेमाल करें. बालों को बार-बार डाई करने से बचें और रंगने के बीच का गैप ज्यादा रखें. इसके अलावा बालों को हाइड्रेट रखने के लिए डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट और हेयर मास्क का इस्तेमाल करें.

नया हेयर कलर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि एलर्जी की संभावना का पता लगाया जा सके और हीट स्टाइलिंग और सूरज की रोशनी से बालों को बचाएं ताकि रंगे हुए बाल जल्दी खराब न हों. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement