लाइफस्टाइल
आज के समय में ज्यादातर लोग बालों के सफेद होने से परेशान हैं. ऐसे में लोग कलर का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में आप भी बालों के जल्दी से कलर उतरने से परेशान हैं तो ये टिप्स अपना सकते हैं.
Hair Colour Lasting Tips: कलर करने के बाद अपने बालों के रंग को लंबे समय तक बनाए रखना काफी चुनौती भरा काम है. थोड़ी सी देखभाल से रंगीन बाल लंबे समय तक टिके रहेंगे. यहां विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए 10 प्रभावी सुझाव दिए गए हैं.
कलर करने के बाद अपने बालों के रंग को लंबे समय तक बनाए रखना काफी चुनौती भरा काम है. थोड़ी सी देखभाल से रंगीन बाल लंबे समय तक टिके रहेंगे. यहां विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए 10 प्रभावी सुझाव दिए गए हैं.
कलर को बालों में जमने में समय लगता है. रंगने के बाद कम से कम 3 दिन तक अपने बाल न धोएं. इससे रंग गहरा और अधिक स्थायी हो जाएगा.
नियमित शैंपू में मौजूद सल्फेट बालों का रंग जल्दी फीका कर देते हैं. इसलिए सल्फेट मुक्त शैम्पू का उपयोग करें.
गर्म पानी बालों की क्यूटिकल को खोल देता है, जिससे रंग आसानी से निकल जाता है. इसलिए हमेशा ठंडे या गुनगुने पानी का प्रयोग करें.
रंगीन बालों के लिए विशेष कंडीशनर का उपयोग करें. इससे आपके बाल मुलायम रहेंगे और रंग भी टिका रहेगा.
सूर्य की पराबैंगनी किरणें रंगों को जल्दी फीका कर देती हैं. जब आप बाहर जाएं तो अपने बालों को ढकें.अपने बालों को हर दिन या बार-बार धोने से रंग तेजी से फीका पड़ सकता है. सप्ताह में 2 से 3 बार धोना पर्याप्त है.
हेयर स्ट्रेटनर, कर्लर या ब्लो ड्रायर का उपयोग कम करें. इनसे रंग ख़राब हो जाता है. सप्ताह में कम से कम एक बार कलर प्रोटेक्शन हेयर मास्क का उपयोग करें. इससे रंग की चमक बरकरार रहेगी. इसके साथ ही अपने बालों को स्वस्थ रखने और उनका रंग बरकरार रखने के लिए नियमित रूप से नारियल, जैतून या आर्गन तेल का इस्तेमाल करें.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.