लाइफस्टाइल
सही पोषक तत्व और रूटीन हेयर केयर आपके बालों की मजबूती और झड़ने से रोकने में अहम भूमिका निभाती है. ऐसे में कई लोग ऐसे हैं, जो बालों को झड़ने से रोकने के लिए रात के समय तेल लगाकर सोते हैं, लेकिन क्या यह तरीका सही है.
Hair Care Tips: आज के समय में बालों का झड़ना एक बड़ी समस्या बन गई है. युवाओं से लेकर टीनएर्जस के बाल झड़ने के साथ ही लोग गंजेपन के शिकार हो रहे हैं. ऐसे में बालों को मजबूत, काले और शाइनी बनाये रखने के लिए इनकी खासदेखभाल करने की जरूरत है. सही पोषक तत्व और रूटीन हेयर केयर आपके बालों की मजबूती और झड़ने से रोकने में अहम भूमिका निभाती है. ऐसे में कई लोग ऐसे हैं, जो बालों को झड़ने से रोकने के लिए रात के समय तेल लगाकर सोते हैं, लेकिन क्या यह तरीका सही है या फिर वाकई सोने से पहले बालों में तेल लगाने से बाल हेल्दी और शाइनी हो जाते हैं. आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं कि बालों में तेल लगाकर सोता फायदेमंद होता है या फिर नुकसानदायक...
डॉक्टर की मानें तो बालों में तेल लगाना बेहद जरूरी है. यह बालों को पोषण देने के साथ ही उन्हें मजबूत और शाइनी बनाने में अहम भूमिका निभाता है, लेकिन बालों में तेल लगाने का भी एक सही समय होता है. रात को सोते समय बालों में तेल लगाना एक अच्छी आदत नहीं है. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस आदत को तुरंत छोड़ दें. इसकी वजह रात को बालों में तेल लगाकर सोने से स्कैल्प में फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. इसकी वजह से बाल बहुत ज़्यादा ग्रीसी हो जाते हैं. इससे डैंड्रफ की समस्या तेजी से बढ़ती है.
एक्सपर्ट्स के अनुसार, बालों में तेल लगाना एक रूटीन है. यह बालों के लिए बेहद जरूरी भी है, लेकिन हमेशा तेल को सही समय पर लगाना चाहिए. इससे बाल लंबे होने के साथ ही जड़ों से मजबूत होते हैं. इसके लिए बालों में नहाने से एक घंटे पहले तेल लगा लें. इससे बाल आसानी से लेकर को अवशोषित कर लेते हैं. इन्हें तेल अवशोषण के लिए 1 घंटा काफी है. तेल को अवशोषण करने के लिए 5 से 6 घंटे की कोई जरूरत नहीं है. इसलिए अपने बालों को धोने से 1 से 2 घंटे पहले ही तेल लगाएं और फिर शैम्पू से धो लें.
बालों में तेल लगाते समय ध्यान रखें कि गुनगुने तेल का इस्तेमाल करना है. साथ ही बालों को अलग अलग तेल लगाएं. इससे स्कैल्प तो मजबूत होता ही है. बालों की ग्रोथ बढ़ती है. बाल शाइनी, हेल्दी और तेजी से बढ़ते हैं. बालों से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.