लाइफस्टाइल
Guru Purnima Wishes In Hindi: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आप यहां से मैसेज शेयर कर अपने गुरुजनों को बधाई दे सकते हैं. हम आपके लिए चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं.
Happy Guru Purnima 2025 Wishes In Hindi: हिंदू धर्म में पंचांग के मुताबिक, आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है. गुरु पूर्णिमा के अलावा इस दिन को महर्षि वेद व्यास जयंती, व्यास पूर्णिमा और आषाढ़ पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं. इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था. इस दिन को गुरु पूजन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. गुरु पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य करने का महत्व होता है. लोग गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरुजनों और शिक्षकों बधाई देते हैं. आप गुरु पूर्णिमा पर यहां से मैसेज देकर बधाई दे सकते हैं.
गुरु अनंत तक जानिए, गुरु की ओर न छोर,
गुरु प्रकाश का पुंज है, निशा बाद का भोर
Happy Guru Purnima 2025
गुरु की शिक्षाएं आपको सफलता और पूर्णता की ओर प्रेरित और मार्गदर्शन करें, गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
Happy Guru Purnima 2025
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः
Happy Guru Purnima 2025
माता-पिता ने जन्म दिया पर
गुरु ने जीने की कला सिखाई
ज्ञान चरित्र और संस्कार की
हमने शिक्षा पाई
Happy Guru Purnima 2025
गुरु अनंत तक जानिए, गुरु की ओर न छोर,
गुरु प्रकाश का पुंज है, निशा बाद का भोर
Happy Guru Purnima 2025
माटी रख कर चाक पर, घड़ा घड़े कुम्हार
श्रेष्ठ गुरु मिल जाय तो, शिष्य पाए संस्कार
Happy Guru Purnima 2025
विद्यां ददाति विनयं विनयाद्याति पात्रताम्
पात्रत्वाद्धनमाप्नोति धनाद्धर्मं ततः सुखम्
Happy Guru Purnima 2025
गुरु का ज्ञान अनमोल है, सबसे ऊंचा स्थान
गुरु बिना इस दुनिया में, अधूरा हर इंसान
Happy Guru Purnima 2025
गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं,
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है
Happy Guru Purnima 2025
गुरु आपके उपकार का,
कैसे चुकाऊ मैं मोल
लाख कीमती धन भला
गुरु हैं मेरा अनमोल
Happy Guru Purnima 2025
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.