Advertisement

Banjara Market से लेकर हांगकांग बाजार तक शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं गुरुग्राम के ये 5 मार्केट, 50-500 रुपये में मिल जाएगा हर जरूरी सामान 

Gurgaon Cheapest Shopping Market: अगर आप दिल्ली या गुरुग्राम के आसपास रहते हैं, तो इन फेमस बाजार को एक्सप्लोर जरूर करें. यहां आपको हर जरूरी सामान सस्ते में मिल जाएगा.. 

Banjara Market से लेकर हांगकांग बाजार तक शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं गुरुग्राम के ये 5 मार्केट, 50-500 रुपये में मिल जाएगा हर जरूरी सामान 

शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं गुरुग्राम के ये 5 मार्केट, जरूर करें एक्सप्लोर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः  दिल्ली की बात करें तो यहां शॉपिंग के लिए कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप दिल खोलकर सस्ते में झोला भर शॉपिंग कर सकते हैं. लेकिन आज हम आपको दिल्ली से सटे गुरूग्राम के कुछ ऐसे फेमस मार्केट के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप बेहद ही कम दामों (Gurgaon Cheapest Shopping Market) में जरूरत की सभी चीजें खरीद सकते हैं. इसके अलावा यहां कई ऐसे लोकल मार्केट भी हैं जहां आप 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में जरूरी सामान खरीद सकते हैं. 

इतना ही नहीं बेहतरीन मॉल के साथ-साथ कई ऐसी शॉपिंग (Best Shopping Market In Gurgaon) डेस्टीनेशन हैं, जहां आपको शॉपिंग के लिए बहुत ही कम बजट की आवश्कता पड़ेगी, तो आइए जानते हैं गुरुग्राम के इन खास जगहों के बारे में. 

सदर बाजार (Sadar Bazaar Gurugram )

गुरुग्राम का सदर बाज़ार शॉपिंग के मामले में बेस्ट डेस्टिनेशन है. क्योंकि यहां चीज़ें ज़्यादातर थोक रेट में ही मिल जाती हैं. इसके अलावा गहने, स्टेशनरी और कपड़ों को भी यहां बहुत ही किफ़ायती दामों पर मिलते हैं. ऐसे में गुरूग्राम के सदर बाजार में ज्यादा मात्रा में अगर आप सामान खरीदते हैं तो आपको बहुत ही सस्ती कीमत पर मिल जाएंगी. ये बाज़ार सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक लगता है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर के इन मार्केट में करें शादी की शॉपिंग, कम दामों में मिलेगा डिजाइनर कलेक्शन

गलेरिया मार्केट (Galleria Market Gurugram)

गुरूग्राम के इस फेमस मार्केट में आपको सभी बड़े-बड़े ब्रांड्स के स्टोर मिल जाएंगे. फिर वह चाहे किराने का सामान हो, गहने, मेकअप, ज्वेलरी या फिर सैलून या स्पा हो. इन सभी चीजों की खरीदारी करने के लिए यहां बहुत सारे स्टोर्स मौजूद हैं और यह मार्केट सुबह 11 बजे से रात 10:30 बजे तक खुला रहता हैं. इसके अलावा मंगलवार को ये मार्केट बंद रहता है.

हांगकांग बाजार (Hong Kong Bazaar Gurugram)

रोजमर्रा की शॉपिंग के लिए हांगकांग बहुत ही बढ़िया बाजार है. यहां आपको रोजमर्रा से जुड़ी हर ज़रूरी चीज मिल जाएगी. इसके अलावा यहां खाने-पीने के काफी स्ट्रॉल्स भी मौजूद हैं. इस बाज़ार में घरेलू सामान के अलावा कपड़े भी बढ़िया मिलते हैं और बजट में ही इन सामानों को खरीदा जा सकता है. ये बाज़ार रोज सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है. 

यह भी पढ़ें- ये हैं दिल्ली-नोएडा की सबसे सस्ती जींस की मार्केट, 300 रु में मिल जाएंगे ब्रांडेड जैसे कॉम्बो ट्राउजर

बंजारा मार्केट (Banjara Market Gurugram)

बंजारा मार्केट भी गुरुग्राम की चर्चित शॉपिंग मार्केट में से एक है. इतना ही नहीं बंजारा मार्केट पूरे उत्तर भारत में लोगों का फेवरेट शॉपिंग डेस्टीनेशन है. यहां सस्ते में ही घर को सजाने के सामान मिल जाएंगे. इसके अलावा इस बाज़ार में 50 रूपये से लेकर 500 रूपये तक में आप अच्छा खासा सामान ले सकते हैं. इतना ही नहीं क्रॉकरी और फर्नीचार भी इस मार्केट में अच्छे दामों पर मिल जाता है. ये बाज़ार सुबह 6 बजे से रात 10.30 बजे तक खुला रहता है. 

कुतुब प्लाजा (Qutub Plaza Market In Gurugram)

इन सभी के अलावा कुतुब प्लाज़ा गुरुग्राम की जानी मानी लोकल मार्केट में से एक है. ये एक स्ट्रीट प्लाज़ा है और यहां  भी लोग कई खास सामानों की खरीददारी करने आते है.  यहां आप सस्ते में और बजट में कपड़े खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं गुरूग्राम में सबसे अच्छे शॉपिंग प्लेस में से एक कुतुब प्लाजा आपके बजट में कपड़े और एक्सेसरी उपलब्ध कराता है. साथ ही रोजमर्रा की खरीदारी के लिए एक परफेक्ट प्लेस है. ये बाजार सुबह 9 बजे से रात 8.30 बजे तक ही खुला रहता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement