Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए खाएं Green Salad, वेट लॉस, हेल्दी स्किन से लेकर पाचन तक में है फायदेमंद

Green Salad In Summer: गर्मियों में खाने के साथ सलाद लेना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. सलाद खाने से सेहत दुरुस्त रहती है साथ ही और भी फायदे मिलते हैं.

Latest News
गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए खाएं Green Salad, वेट लॉस, हेल्दी स्किन से लेकर पाचन तक में है फायदेमंद

Green Salad Benefits

Add DNA as a Preferred Source

Summer Health Tips: गर्मियों में हेल्दी खाने के साथ ही सलाद लेना भी जरूरी होता है. ग्रीन सलाद खाकर (Green Salad) आप खुद को फिट रख सकते हैं. गर्म मौसम में हल्का भोजन लेने के साथ ही टमाटर, प्याज, खीरा, ब्रोकली और गाजर आदि को सलाद में शामिल करना चाहिए. इन सभी चीजों में भरपूर फाइबर होता है. यह शरीर को हाइड्रेट भी रखता है और साथ ही कई फायदे मिलते हैं. आइये आपको ग्रीन सलाद खाने से मिलने वाले फायदों (Green Salad In Summer) के बारे में बताते हैं.

ग्रीन सलाद खाने फायदे
- गर्म मौसम में ग्रीन सलाद खाने से पाचन में सुधार होता है. ग्रीन सलाद में मिनरल्स, विटामिंस और फाइबर होते हैं जो पेट और पाचन को दुरुस्त रखते हैं.

- हरी सब्जियों में कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में कारगर है. कोलेस्ट्रॉल को काबू में करके हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं.

- गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना भी करना पड़ता है. ग्रीन सलाद में पानी की मात्रा अच्छी होती है जिससे बॉडी हाइड्रेट रहती है.


 

Typhoid Fever में दवा के साथ एक्स्ट्रा केयर भी है जरूरी, इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत


- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व स्किन के लिए भी अच्छे होते हैं. ग्रीन सलाद स्किन के लिए अच्छा होता है. टमाटर में विटामिन सी होता है जो स्किन को हेल्दी रखता है.

- ग्रीन सलाद में कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है. वेट लॉस के लिए ग्रीन सलाद अच्छा होता है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आहार में ग्रीन सलाद को शामिल कर सकते हैं.

- आप गाजर को सलाद में शामिल करते हैं तो यह आंखों के लिए भी फायदेमंद होती है. गाजर में बीटा कैरोटीन नाम का विटामिन होता है जो आंखों की रोशनी में सुधार करने का काम करता है.

ऐसे तैयार करें ग्रीन सलाद
पत्ता गोभी, पालक, गाजर, शिमला मिर्च, खीरा, ब्रोकली, प्याज, टमाटर आदि चीजों को सलाद के लिए छोटा-छोटा काट लें. आप सलाद के लिए अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इन सभी को काटकर अच्छे से धो लें और मिलाएं. इसमें काली मिर्च, नमक और दही मिलाकर मिक्स कर लें. आप इसका सेवन खाने के साथ कर सकते हैं.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement